{"_id":"5c3dd75cbdec2273a3395f53","slug":"50-people-including-women-and-children-missing-from-kochi-suspected-of-human-trafficking","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच्चि से महिला और बच्चों सहित 50 लोग लापता, मानव तस्करी का शक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोच्चि से महिला और बच्चों सहित 50 लोग लापता, मानव तस्करी का शक
Tue, 15 Jan 2019 06:21 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 15 Jan 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से कोच्चि पहुंचे 50 लोगों के गायब होने की खबर है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें मानव तस्करी के जरिए ऑस्ट्रेलिया भेज दिया गया है। लगभग 50 लोग जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। वो जिले के चेराई और मुनामबम के तटीय इलाके के रिजॉर्ट और घरों में रूके हुए थे। 12 जनवरी से उनके गायब होने की खबर है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि ये एक मानव तस्करी का मामला है। जांच एजेंसियां इस मामले की छानबीन कर रही हैं। सूत्रों ने बताया कि केरल पुलिस एवं इंटेलिजेंस ब्यूरो इस बात की जांच कर रहे हैं कि पांच जनवरी को जो लोग यहां रिसॉर्ट और घरों में कमरे लेकर रूके थे, ये लोग वहां से उस दिन नाव से गए थे कि नहीं। उन्होंने बताया कि अगर वह तट को छोड़कर उस दिन गए हैं तो यह मानव तस्करी का स्पष्ट मामला है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जहाज ‘दयामाता’ का पता लगाने के लिए तट रक्षकों से मदद ली जा रही है। यह जहाज तमिलनाडु के एक व्यक्ति और केरल के एक व्यक्ति ने मिलकर खरीदा था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि नाव के मालिकों ने जो पता दिया था, वह सही नहीं है।
विज्ञापन