फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   5 died in Muzaffarpur after consuming liquor news in Hindi

मुजफ्फरपुर: शराब पीने से पांच लोगों की मौत, मेथिल एल्कोहल की खाली बोतलें भी बरामद

Fri, 29 Oct 2021 08:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 29 Oct 2021 08:29 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो जाने की खबर है। मामले की जांच की जा रही है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि बिहार में शराब पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन
5 died in Muzaffarpur after consuming liquor news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक गांव में शराब पीने के बाद पांच लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जान गंवाने वाले लोगों में से एक के घर से शराब और मेथिल एल्कोहल की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। यह घटना सरैया थाना क्षेत्र में आने वाले रेपुरा-रुपौली की है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और जिस घर में शराब पी जा रही थी, उसे भी सील कर दिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक वार्ड मेंबर अमित भी शामिल है। कहा जा रहा है कि वार्ड मेंबर के जीतने की खुशी में ही यह महफिल सजी थी। लेकिन, इस घटना ने पूरे जश्न के माहौल को मातम में तब्दील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed