फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   41st mann ki baat addressed by Prime minister narendra modi to nation 

PM बोले- नारी का विकास ही है न्यू इंडिया, मन की बात की 10 बड़ी बातें...

Sun, 25 Feb 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Feb 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
41st mann ki baat addressed by Prime minister narendra modi to nation 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 41वीं बार मन की बात कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का ध्यान रखने के साथ साथ स्वच्छता में भी सहयोग देने की अपील की। जानें पीएम मोदी के मन की बात की 10 बड़ी बातें...

विज्ञापन


1. महिला दिवस (8 मार्च) का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, नारी का समग्र विकास और उसका सशक्तिकरण ही न्यू इंडिया है।
2. पीएम ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी हम सब की जिम्मेदारी।
3.पीएम ने कार्यक्रम की शुरुआत में ही देश के कई महान वैज्ञानिकों का जिक्र किया। उन्होंने लोगों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की बधाई दी।
4. स्वच्छता पर लोगों की ओर से उठाए जा रहे कदमों की तारीफ करते हुए पीएम ने उन 15 लाख महिलाओं का जिक्र किया जो एक महीने का स्वच्छता अभियान चलाया।
5. गोबरधन योजना के लिए पीएम ने कहा कि मवेशियों के गोबर से बायो गैस और जैविक खाद बनाई जाएगी। पीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कचरे और गोबर को आय का स्रोत बनाएं।
विज्ञापन

6. पीएम ने सुरक्षा को लेकर भी लोगों के सामने कई पहलू रखे। सेफ्टी के लिए पीएम ने कहा लोगों को खुद अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना हो, क्योंकि अपनी सुरक्षा ही समाज की सुरक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन ज्यादातर जिंदगी को खतरे में डालने के लिए लोग खुद जिम्मेदार होते हैं।
8. आपदा प्रबंधन पर काम करने वाले एनडीएमए के लिए पीएम ने कहा कि वह आपदा से लड़ने के लिए तैयार रहता है। 
9. एनडीएमए लोगों को आपदा से लड़ने के लिए ट्रेनिंग दे रहा है। 
10. पीएम ने कहा कि दिव्यांगों के जीवन को सुगम बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीने अहम रोल निभा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed