{"_id":"5ca4c4cabdec2213ef2d2cc1","slug":"3rd-april-2019-lok-sabha-election-2019-new-updates-of-the-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 अप्रैल 2019: यहां है चुनाव की हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
3 अप्रैल 2019: यहां है चुनाव की हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी
Wed, 03 Apr 2019 08:23 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Wed, 03 Apr 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट 23 मार्च 2019
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
-जम्मू-कश्मीर में अमित शाह: अगर आप नरेंद्र मोदी सरकार को चुनते हैं तो हम अगले पांच साल में देश से हरेक घुसपैठिए को निकाल फेकेंगे। घुसपैठिए, देश को दीमक की तरह खा रहे हैं। वो जम्मू में भौगोलिक-सामाजिक बदलाव चाहते हैं। जब तक भाजपा सरकार है, ऐसा नहीं होने देंगे। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन
-भाजपा ने लोकसभा चुनाव की 16वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें छह उम्मीदवारों के नाम हैं। मुंबई उत्तर-पूर्व से किरीट सोमैया का टिकट काटकर मनोज कोटक को दिया गया है। रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह उतरेंगे। आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ को टिकट दिया गया है। फिरोजाबाद से चंद्र सिंह जादौन, मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य और मछलीशहर से वीपी सरोज को उम्मीदवार बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें
-असम के बोकाखाट में बोले राहुल: एक तरफ चौकीदार का झूठ, हर बैंक अकाउंट में 15 लाख रुपये, दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी का सच, हिंदुस्तान के 20 फीसदी सबसे गरीब लोगों को कांग्रेस पार्टी पांच साल में तीन लाख 60 हजार रुपये गारंटी करके बैंक अकाउंट में डालकर देगी। पढ़ें पूरी खबर
-पीएम मोदी की बायोपिक को लेकर छिड़े विवाद के बीच फिल्म में मोदी की भूमिका निभाने वाले विवेक ओबेरॉय ने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि कुछ लोग इस तरह की प्रतिक्रिया क्यों दे रहे हैं। अभिषेक मनु सिंघवी और कपिल सिब्बल जैसे वरिष्ठ और लोकप्रिय वकील अपना समय ऐसी सामान्य फिल्म पर पीआईएल दाखिल करने में क्यों व्यर्थ कर रहे हैं। पता नहीं वो फिल्म को लेकर डरे हैं या चौकीदार के डंडे को लेकर?"
-चंडीगढ़ से कांग्रेस ने पवन कुमार बंसल को टिकट दिया है। इसी सीट से नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर भी दावेदार थीं। अब उन्होंने कहा है, "पवन बंसल जी वरिष्ठ नेता हैं। मैं पार्टी के फैसले का सम्मान करती हूं और हम उनकी जीत के लिए काम करेंगे। मैंने सोचा था कि क्षेत्र के युवाओं के लिए काम करूंगी। दुर्भाग्यवश, ऐसा नहीं हो सका।" पूरी खबर पढ़ें
-पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। कहा कि दीदी ने पश्चिम बंगाल के 70 लाख से ज्यादा किसान परिवारों के विकास पर भी ब्रेक लगा दिया है। देश के तमाम राज्यों में पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार के रवैये से यहां ऐसा नहीं हो सका है। पूरी खबर पढ़ें
-कांग्रेस के 'कैश फॉर वोट' के आरोपों के बीच अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल गलत है। कैश फॉर वोट की परिपाटी का चलन कांग्रेस में है। चुनाव आयोग की जांच में सब साफ हो जाएगा। हमें सूचना मिली है कि ये पैसा भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी से मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर
-उत्तरकाशी में चुनावी रैली कर रहे अमित शाह ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने फिर गरीबी हटाने का नारा दिया है। 70 साल से कांग्रेस गरीबी नहीं हटा पाई। पढ़ें पूरी खबर
-चुनाव से पहले व्हॉट्सएप का बड़ा एलान। बिना इजाजत ग्रुप में नहीं जोड़ सकेंगे एडमिन। पढ़ें पूरी खबर
-जया प्रदा ने रामपुर सीट से नामांकन भर दिया है। नामांकन से पहले जया प्रदा मंदिर और दरगाह भी गईं। पढ़ें पूरी खबर
-अरुणाचल प्रदेश में पीएम मोदी: इन लोगों की तरह ही इनका घोषणापत्र (कांग्रेस का) भी भ्रष्ट होता है, बेईमान होता है, ढकोसलों से भरा होता है। इसलिए उसे घोषणापत्र नहीं ढकोसलापत्र कहना चाहिए।
-नमो टीवी पर पीएम मोदी के भाषण और कार्यक्रम दिखाए जाने को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी है। पढ़ें पूरी खबर
-दिल्ली में आखिरकार कांग्रेस-आप के बीच चल रही ऊहापोह की स्थिति के बीच गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है। मंगलवार को शीला दीक्षित और प्रदेश प्रभारी पीसी चाको से बातचीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन पर अपनी मुहर लगा दी है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
03 अप्रैलः दिनभर का चुनाव अपडेट
-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो 'एक्सपायरी बाबू' हैं। उनकी सरकार की तारीख खत्म हो चुकी है। पीएम ने सिलिगुड़ी में कहा कि टीएमसी सरकार ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, आपने पिछले 5 साल में क्या किया। हर दिन झूठ मत बोलिए। पूरी खबर पढ़ें