फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Mamata Banerjee on PM Modi, He is an expiry babu

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बताया- 'एक्सपायरी बाबू'

Thu, 04 Apr 2019 05:57 AM IST
Avdhesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 04 Apr 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019:  Mamata Banerjee on PM Modi, He is an expiry babu
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो 'एक्सपायरी बाबू' हैं। उनकी सरकार की तारीख खत्म हो चुकी है। पीएम ने सिलिगुड़ी में कहा कि टीएमसी सरकार ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, आपने पिछले 5 साल में क्या किया। हर दिन झूठ मत बोलिए। 

विज्ञापन

पीएम को दी चुनौती

एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार ने लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि उनके शासन में बंगाल में किसानों की आय में तीन गुना वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ममता बनर्जी ने मोदी सरकार द्वारा उसका विरोध करने वालों को छापों और अन्य तरीकों से डराने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री को चुनौती दी कि मुझे पकड़ कर दिखाओ, मुझे छूकर दिखाओ। 

प्रधानमंत्री मोदी का 'एक्सपायरी बाबू' और 'एक्सपायरी पीएम' के रूप में मजाक उड़ाते हुए ममता बनर्जी ने उन्हें टीवी पर या जनसभा में खुली बहस करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा  कि मैं मोदी नहीं हूं, मैं झूठ नहीं बोलती। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी के कार्यों को लेकर झूठ बोला है। उन्होंने दावा किया कि मोदी के शासन में देश में 12,000 किसानों ने खुदकुशी की। 

बंगाल में लोकसभा चुनाव को लेकर जारी जंग के बीच मोदी और ममता के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया है। बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं और सीटों के लिहाज से यह उत्तर प्रदेश (80 सीट) और महाराष्ट्र (48 सीट) के बाद तीसरा सबसे बड़ा प्रदेश है। मोदी ने राज्य में भाजपा के चुनाव प्रचार की बुधवार को शुरुआत करते हुए तृणमूल सुप्रीमो पर हमला बोला। ममता ने राज्य के कूच बिहार जिले के दिनहाटा में जनसभा से चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी की रैली का जवाब दिया। 

 

ममता ने गिनाए अपने काम

 

ममता ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार ने लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि उनके शासन में बंगाल में किसानों की आय में तीन गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने दावा किया कि मोदी के शासन में देश में 12,000 किसानों ने खुदकुशी की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पश्चिम बंगाल में लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इनमें लड़कियों के लिए 'कन्याश्री' और युवाओं के लिए 'युवाश्री' शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री को झूठ नहीं बोलना चाहिए। आप 56 इंच के सीने का दावा करते हैं और झूठ का सहारा ले रहे हैं। ममता ने कहा कि भारत सरकार ने अन्य राज्यों के मुकाबले पश्चिम बंगाल में 100 दिवसीय न्यूनतम कार्य गारंटी योजना को बेहतरीन तरीके से लागू करने को लेकर राज्य सरकार को पुरस्कृत किया। 

उन्होंने कहा कि यह मेरा दावा नहीं है, इस उपलब्धि के लिए आपकी सरकार ने पुरस्कार प्रदान किया है। बनर्जी ने यह पलटवार सिलिगुड़ी में कुछ घंटों पहले रैली के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा उन पर राज्य के विकास के रास्ते में स्पीड ब्रेकर होने को लेकर लगाए गए आरोप पर किया। 

मोदी द्वारा चाय बागान श्रमिकों के कल्याण के लिए सब कुछ करने के दावे को खारिज करते हुए ममता ने कहा कि आपने बंद पड़े सात चाय बागान को खोलने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया। पुलवामा हमले और पाकिस्तान में बालाकोट हवाई हमले पर पीएम के आरोपों से घिरी बनर्जी ने कहा कि हम राष्ट्रवादी हैं न कि फासीवादी। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास सीआरपीएफ काफिले पर हमले की खुफिया सूचना पहले से ही थी, इसके बावजूद पुलवामा में हमला हुआ जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। ममता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैन्य बलों को 'मोदी सेना' बताकर उनका अपमान किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed