{"_id":"5ca4411cbdec22140d56b1fe","slug":"lok-sabha-elections-2019-on-a-complaint-from-opposition-ec-asks-report-of-namo-tv-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने नमो टीवी पर मांगी रिपोर्ट, आप और कांग्रेस ने की थी शिकायत, बायोपिक पर भी है आपत्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग ने नमो टीवी पर मांगी रिपोर्ट, आप और कांग्रेस ने की थी शिकायत, बायोपिक पर भी है आपत्ति
Wed, 03 Apr 2019 01:11 PM IST
साहिल धुलिया
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: साहिल धुलिया
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
नमो टीवी पर आयोग ने लिया संज्ञान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Collected from Social Media
देश में चल रही चुनावी सरगर्मी के बीच आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने नमो टीवी को लेकर आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस और आप की शिकायत पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी है। आप और कांग्रेस की आपत्ति है कि आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए मौजूदा सरकार ने 'नमो टीवी' लांच कर दिया है।
विज्ञापन
Based on complaint filed by Congress and Aam Aadmi Party, Election Commission of India has sought a response from I&B ministry on 24-hour channel 'NAMO TV'. pic.twitter.com/16Jj4AtKIZ
— ANI (@ANI) April 3, 2019विज्ञापन
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की शिकायत है कि नमो टीवी पर दिनभर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण दिखाए जाते हैं। रविवार को इस चैनल पर मैं भी चौकीदार कार्यक्रम भी प्रसारित हुआ था। इस शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने सूचना प्रसारण मंत्रालय से पूछा है कि चुनाव के ठीक पहले चैनल क्यों लॉन्च किया गया!
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते रविवार को ही भाजपा ने नमो टीवी नाम के चैनल लांच किया था। प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण करने वाला यह चैनल डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर भी कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। पहले फिल्म पर रोक लगी थी, जिसके बाद अभिनेता विवेक ओबराय आयोग से मिले थे और आश्वस्त किया था कि फिल्म में कोई आपत्तिजनक दृश्य नहीं है। आयोग ने फिल्म की रिलीज को हरी झंडी दे दी है।