फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Narendra Modi attack on congress and TMC Mamata Banarjee in West Bengal

बंगाल में गरजे पीएम मोदी- सेना से 'अफ्स्पा' छीनना चाहती है कांग्रेस, टीएमसी करा रही गुंडागर्दी

Wed, 03 Apr 2019 07:40 PM IST
पल्लवी कश्यप चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: पल्लवी कश्यप Updated Wed, 03 Apr 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Narendra Modi attack on congress and TMC Mamata Banarjee in West Bengal
नरेंद्र मोदी (फाइल)

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। कहा कि दीदी ने पश्चिम बंगाल के 70 लाख से ज्यादा किसान परिवारों के विकास पर भी ब्रेक लगा दिया है। देश के तमाम राज्यों में पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार के रवैये से यहां ऐसा नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के घोषणापत्र में अफस्पा कानून में संशोधन वाले वादे पर भी प्रधानमंत्री ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अफस्पा देश के सैनिकों के लिए सुरक्षा कवच है, जिससे वो निर्भय होकर देश की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठा सकते हैं। लेकिन कांग्रेस इसे सेना से छीन लेना चाहती है। 
विज्ञापन






पीएम मोदी ने कहा कि बालाकोट में बदला लेकर जब हमारे जवान वापस आए तो रोना किसी को था और रो कोई और रहा था। दर्द इस्लामाबाद और रावलपिंडी में होना चाहिए था। लेकिन दर्द यहां कोलकाता में बैठी दीदी को हो रहा था। इन्होंने कहा कि मोदी ने ये क्यों किया? मोदी सबूत दे। उन्होंने लोगों से कहा कि आप आश्वस्त रहिये ये मोदी है, एक भी घुसपैठिये को छोड़ने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग टीएमसी के पे-रोल पर यहां गुंडागर्दी कर रहे हैं। उन्हें मैं चेतावनी देना चाहता हूं कि वो ये सब छोड़ दें, वरना भाजपा की सरकार आते ही उन्हें ठीक कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed