फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: BJP releases 16th list of candidates, Nirhua gets ticket from Azamgarh

भाजपा की सूची: किरीट सोमैया का टिकट कटा, आजमगढ़ में निरहुआ देंगे अखिलेश को टक्कर

Wed, 03 Apr 2019 07:39 PM IST
पल्लवी कश्यप चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पल्लवी कश्यप Updated Wed, 03 Apr 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP releases 16th list of candidates, Nirhua gets ticket from Azamgarh
दिनेश लाल यादव निरहुआ और किरीट सोमैया
भाजपा ने लोकसभा चुनाव की 16वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें छह उम्मीदवारों के नाम हैं। मुंबई उत्तर-पूर्व से किरीट सोमैया का टिकट काटकर मनोज कोटक को दिया गया है। रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह उतरेंगे। आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद से चंद्र सिंह जादौन, मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य और मछलीशहर से वीपी सरोज को उम्मीदवार बनाया गया है।    





 
निरहुआ कुछ दिन पहले ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। तभी से उन्हें आजमगढ़ से टिकट दिए जाने की चर्चा थी। यहां उनकी टक्कर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से होगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ भोजपुरी गीतों के मशहूर गायक और एक्टर हैं। पूर्वांचल में इनके गाने काफी पसंद किए जाते हैं। गाजीपुर में जन्मे निरहुआ ने 2017 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूर्वांचल में काफी मेहनत की थी और स्टेज से उनके पक्ष में जमकर गीत गाए थे।


उधर, इस लिस्ट में किरीट सोमैया का नाम न होना सभी को चौंका रहा है। सोमैया के नाम पर शिव सेना ने आपत्ति जताई थी। वह मुंबई उत्तर-पूर्व से मौजूदा सांसद हैं। उनकी छवि बेदाग मानी जाती है और कई बड़े मुद्दों को वह संसद में उठा चुके हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed