फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Rahul Gandhi Rally in North east, attacks on BJP and PM Narendra Modi

असम में बोले राहुल गांधी, नहीं पास होने देंगे नागरिकता विधेयक

Wed, 03 Apr 2019 07:41 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 03 Apr 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Rahul Gandhi Rally in North east, attacks on BJP and PM Narendra Modi
राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala
असम के गोलाघाट में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की खूब आलोचना की। इस दौरान न्याय योजना के दावे को लेकर भाजपा नेताओं और प्रधानमंत्री के सवाल पर कहा कि इस योजना का पैसा उन्हीं चोरों की जेब से आएगा, जिसे मोदी जी बचा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम नॉर्थ ईस्ट पर हमला नहीं होने देंगे। साथ ही कहा कि नागरिकता बिल को पास नहीं होने देंगे।
विज्ञापन





 
असम के गोलाघाट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पांच साल के अंदर करोड़ों लोगों को बेरोजगार किया। चार साल पहले पीएम मोदी यहां आए थे कई वादे किए थे। क्या कोई वादा पीएम मोदी ने पूरा किया? उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने 15 लाख रुपए हर अकाउंट में डालने का वादा किया था, लेकिन आज तक उन्होंने पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 20 फीसदी लोग महीने के 12 हजार रुपए से कम कमाते हैं। जैसे ही हमारी सरकार बनेगी हर इन परिवार के नाम एक लिस्ट में डालेंगे और हर साल इन सभी के बैंक अकाउंट में कांग्रेस की सरकार 72 हजार रुपए डालेगी।


राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश के लाखों युवा कारोबार शुरु करना चाहते हैं। इसके लिए मौजूदा सरकार में परमिशन लेना पड़ेगा। लेकिन हमारी सरकार आने के बाद युवाओं को रोजगार शुरु करने के लिए कोई परमिशन लेने की जरूरत नहीं है। मैं पूछना चाहता हूं कि अनिल अंबानी, नीरव मोदी ने कितने को रोजगार दिया है। मैं बताना चाहता हूं कि उन्होंने सिर्फ अपना जेब को भरा। मैं आपसे वादा करता हूं कि 22 लाख खाली पड़े जगहों को हमारी सरकार आने के बाद भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed