फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   35-year-old man strangled to death genitals chopped off on suspicion of witchcraft in Odisha

Odisha: ओडिशा में जादू-टोने के शक में व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या, गुप्तांग काट शव हरभंगी बांध में फेंका

Mon, 04 Aug 2025 03:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 03:17 AM IST
सार

ओडिशा के गजपति जिले में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की ग्रामीणों ने जादू-टोना के संदेह में हत्या कर दी। उसका गुप्तांग काटकर शव को हरभंगी बांध में फेक दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर 14 ग्रामीणों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों को शक था कि उसके काले जादू की वजह से दो सप्ताह पहले एक अधेड़ महिला की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
35-year-old man strangled to death genitals chopped off on suspicion of witchcraft in Odisha
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गजपति जिले में लोगों ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति की जादू-टोना के संदेह में गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसका गुप्तांग भी काट दिया। इसके बाद लोगों ने उसका शव हरभंगी बांध में फेंक दिया। पुलिस ने व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात गजपति जिले के मोहना थाना क्षेत्र के मालसापदर गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने कथित तौर पर व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका गुप्तांग काटकर शव को पास के हरभंगी बांध में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह जलाशय से शव को बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ से निर्यातक परेशान: सरकार से की सहायता की मांग; कारोबारियों ने पीयूष गोयल के समक्ष उठाया मुद्दा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ के लिए 14 ग्रामीणों को हिरासत में लिया
जी उदयगिरी के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए 14 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने इस संदेह में व्यक्ति की हत्या की कि उन्हें शक था कि उसके काले जादू के कारण दो सप्ताह पहले एक अधेड़ महिला की मौत हो गई थी। 

ये भी पढ़ें: Odisha: दो किलो चांदी-एक किलो सोना, 44 प्लॉट का मालिक निकला मोटर वाहन निरीक्षक; छापेमारी में खुले बड़े राज

ग्रामीणों के हमले के डर से भाग गया था ससुराल 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों के हमले के डर से मृतक गोपाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ गंजम जिले में अपने ससुर के घर चला गया था। उसने अपनी भाभी से मवेशियों और बकरियों की देखभाल के लिए कहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह शनिवार को अपने पालतू जानवरों को लेने के लिए गांव लौटा था। तभी ग्रामीणों ने उसका अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed