फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   29 April 2026 Major Events

आज के दिन: पीएम नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण, पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान

Wed, 29 Apr 2026 06:06 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 29 Apr 2026 06:06 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 29 अप्रैल । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
29 April 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 29 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान डाले जाएंगे। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति का शिमला दौरा 
शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला के दौरे पर हैं। इस दौरान वह बुधवार को विश्व प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगी, जहां वह सामरिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण इस परियोजना का अवलोकन करेंगी।   (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। यह देश के सबसे बड़े 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे है। इससे बनाने में करीब 36,230 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरता है, जिससे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों को एक ही निर्बाध हाई-स्पीड कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ा गया है। इस परियोजना से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय मौजूदा 10-12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे रह जाने की उम्मीद है। इसके लोकार्पण समारोह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उप्र के साल-2027 में होने वाले चुनाव की नींव भी रखेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर में किया था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव

पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण के चुनाव है। 142 सीटों पर 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का आजमा रहे हैं। पहले चरण के मतदान के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले गए थे। वहीं, 4 मई को नतीजे आएगे।

कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती 

नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस बुधवार प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। दरअसल, बुधवार को धर्मशाला में चुनाव समिति की बैठक में यह फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल सहित अन्य वरिष्ठ नेता धर्मशाला पहुंचेंगे। शाम 6:00 बजे होने वाली बैठक में चारों नगर निगमों के उम्मीदवारों पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

सांख्यिकी मंत्रालय का कार्यक्रम

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय बुधवार को भुवनेश्वर  में ‘शासन के लिए प्रशासनिक आंकड़ों के सामंजस्य’ विषय पर राष्ट्रीय विचार-विमर्श शिखर सम्मेलन का आयोजन करेंगा। यह शिखर सम्मेलन दिसंबर 2025 में आयोजित राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के अनुवर्ती कार्रवाई के रूप में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन प्रशासनिक आंकड़ों को समन्वित करने, उन्हें नीति-निर्माण और शासन के व्यापक उपयोग के लिए तैयार करने की दिशा में कार्य योजना और समयसीमा पर सर्वसम्मति बनाने में सहायक साबित होगा।

आईपीएल में पंजाब और राजस्थान के बीच मुकाबला

आईपीएल में बुधवार को मुंबई इंडियंस  और सनराइजर्स हैदराबाद  के बीच मुकाबला होगा। यह मैच शाम 7:30 से  मुंबई में शुरू होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed