फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   23 Indian passports have been reported missing allegedly from the Pakistan high commission

पाकिस्तान दूतावास से गायब हुए 23 भारतीय सिखों के पासपोर्ट, सरकार अलर्ट

Sat, 15 Dec 2018 08:47 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Sat, 15 Dec 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
23 Indian passports have been reported missing allegedly from the Pakistan high commission
पाकिस्तान उच्चायोग

पाकिस्तान उच्चायोग से कथित तौर पर 23 भारतीय पासपोर्ट गायब हो गए हैं। जिसकी वजह से सरकार अलर्ट हो गई है। यह पासपोर्ट सिख श्रद्धालुओं के हैं जो पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारे में दर्शन करने के लिए जाना चाहते थे। इसमें करतारपुर साहिब गुरुद्वारा भी शामिल है। जिसके लिए पिछले महीने ही भारत और पाकिस्तान सरकार ने गलियारे के निर्माण का शिलान्यास किया था।

विज्ञापन


जिन लोगों के पासपोर्ट गायब हैं उनमें से कुछ लोगों ने पुलिस में इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जिसकी वजह से यह मसला विदेश मंत्रालय तक पहुंच गया है। मंत्रालय अब इन पासपोर्ट को रद्द करने की तैयारी में है और वह अब इस मुद्दे को पाकिस्तान उच्चायोग के सामने भी उठाएगी। पाकिस्तान ने 3800 सिख श्रद्धालुओं को वीजा दिया था ताकि वह गुरु नानक देव के 21 से 30 नवंबर के बीच 549वें प्रकाशोत्सव में शामिल हो सकें।
विज्ञापन


जिन 23 सिखों के पासपोर्ट गायब हुए हैं वह उन 3800 यात्रियों में शामिल थे, जिन्हें पाकिस्तान की ओर से वीजा जारी किया गया है। पासपोर्ट खोने पर पाकिस्तान ने अपने किसी अधिकारी के जिम्मेदार होने की बात से इनकार किया है। इन सभी 23 पासपोर्ट को दिल्ली बेस्ड एजेंट ने इकट्ठा किया था जिसका दावा है कि उसने पाकिस्तान उच्चायोग के पास दस्तावेज जमा करवा दिए हैं। उसने बाद में भारतीय अधिकारियों को बाद मे बताया कि जब वह पासपोर्ट लेने के लिए पाकिस्तान उच्चायोग गया तो उसे बताया गया कि उनके पास दस्तावेज नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्र ने कहा, 'यह एक गंभीर मसला है और हमने इन पासपोर्ट के किसी भी तरह के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं।' भारत सरकार ने जहां सिख भावनाओं को ध्यान में रखते हुए करतारपुर साहिब के लिए 24x7 का प्रवेश और तीर्थयात्रियों की अप्रतिबंधित संख्या की मांग की है। वहीं अधिकारियों ने कहा है कि पाकिस्तान बेस्ड आतंकवादियों द्वारा इस गलियारे के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाने चाहिए। भारत पाकिस्तान स्थित सिख तीर्थों में खालिस्तानी पोस्टर्स के दिखने की घटनाएं होने से चिंतित है। इस मसले का हल जो भी निकले लेकिन इससे एक बार फिर गलियारे को लेकर चिंता बढ़ाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed