{"_id":"5e7a935b8ebc3e78ac7e9786","slug":"21-days-india-lockdown-crowd-on-general-stores-people-accepted-decision-of-pm-narendra-modi-on-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"#21DaysLockdown : किराना स्टारों पर जुटी भीड़, देशहित में स्वीकार किया पीएम का फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#21DaysLockdown : किराना स्टारों पर जुटी भीड़, देशहित में स्वीकार किया पीएम का फैसला
Wed, 25 Mar 2020 04:40 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 25 Mar 2020 04:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से देश की जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम राष्ट्र के नाम संबोधन में लोगों से 21 दिन के लिए घरों में रहने की अपील की तो उन्होंने इसे हाथों-हाथ लिया। इस भाषण के खत्म होते ही लोग किराना स्टोरों की ओर दौड़ पड़े। यही कारण था कि कॉलोनियों और बाजारों के किराना स्टोरों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। ऐसे में कई दुकानदारों ने अच्छी-खासी चांदी कूटी। दुकानों पर देर रात तक भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन
लोगों को सुबह से ही मोदी के संबोधन का इंतजार था। उन्हें अहसास था कि कुछ खास घोषणा होने वाली है। इसीलिए वे शाम पौने आठ बजे से ही टीवी के सामने बैठ गए। सभी ने परिवार समेत पूरा भाषण सुना, लेकिन इसके बाद ज्यादातर लोगों ने सीधे किराना स्टोर का रुख किया। लोगों ने थोक में आटा, दाल, चावल, तेल व मसाले समेत अन्य खाद्य सामग्री की खरीदारी की। कई दुकानों पर सामान खत्म होने तक की नौबत आ गई। हालांकि, इस दौरान कई लोगों ने कहा कि देश से कोरोना की जंग में सभी मोदी के साथ हैं। ऐसे में वे 21 दिन के लिए अपने घरों में रहकर कोरोना को हराकर दिखाएंगे।
विज्ञापन
फोन कर रिश्तेदारों को दी जानकारी
प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन जैसे ही खत्म हुआ, लोगों ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की जानकारी दी। साथ ही, लोगों ने रिश्तेदारों को राशन खरीदने की सलाह भी दी।
विज्ञापन