{"_id":"630e1409ae491a194663f801","slug":"20th-congress-of-communist-party-will-be-held-in-china-from-october-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं कांग्रेस का आयोजन, हो सकता है जिनपिंग के कार्यकाल विस्तार का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
China: चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं कांग्रेस का आयोजन, हो सकता है जिनपिंग के कार्यकाल विस्तार का एलान
Tue, 30 Aug 2022 07:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 30 Aug 2022 07:13 PM IST
सार
69 साल के शी जिनपिंग को भी 20वीं कांग्रेस में व्यापक रूप से अपने तीसरे कार्यकाल के लिए समर्थन मिलने की उम्मीद है। वे अपने पूर्ववर्ती नेताओं के विपरीत तीसरे कार्यकाल की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने 16 अक्टूबर को बीजिंग में अपनी 20वीं कांग्रेस आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। इस कांग्रेस का आयोजन हर पांच साल में एक बार किया जाता है। चीनी मीडिया ने इसके बारे में जानकारी दी। इस कांग्रेस को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल के लिए बड़े समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इस कांग्रेस में शी जिनपिंग अपने कार्यकाल विस्तार की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के पोलित ब्यूरो की मंगलवार को हुई एक बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी के पदाधिकारियों का एक पूर्ण सत्र 9 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में यह प्रस्तावित किया जाएगा कि 20वीं कांग्रेस 16 अक्टूबर को बीजिंग में आयोजित किया जाए।
विज्ञापन
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी हर पांच साल में एक बार अपनी सबसे महत्वपूर्ण कांग्रेस आयोजित करती है। इस कांग्रेस में सरकार और पार्टी के काम की समीक्षा होती है और अगले पांच सालों की योजनाओं के बारे में भी चर्चा और समर्थन किया जाता है। इस बार 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस कांग्रेस के एक हफ्ते तक चलने की संभावना है। वहीं इसमें देशभर से 2300 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी की 20वीं कांग्रेस में देश के एक प्रमुख नेतृत्व परिवर्तन के बारे में भी फैसला लिया जाएगा। दरअसल चीन के पीएम ली केकियांग रिटायर होने वाले हैं। प्रचलित पार्टी सम्मेलनों के तहत, नेतृत्व और शीर्ष अधिकारी हर 10 साल में बदलते हैं।
विज्ञापन
वहीं, अपने पूर्ववर्तियों के विपरीत 69 साल के शी जिनपिंग को भी 20वीं कांग्रेस में व्यापक रूप से अपने तीसरे कार्यकाल के लिए समर्थन मिलने की उम्मीद है। वे अपने पूर्ववर्ती नेताओं के विपरीत तीसरे कार्यकाल की तैयारी में हैं। शी जिनपिंग को चीन में प्रेसीडेंसी, पार्टी और सेना का सबसे शक्तिशाली प्रमुख माना जाता है। उनको पहले ही पार्टी के संस्थापक माओत्से तुंग के समान नेता के रूप में नामित किया गया था। माओत्से तुंग 1976 में अपनी मृत्यु तक सत्ता में बने रहे थे।