{"_id":"56e32f364f1c1b01248b45d2","slug":"200-truckers-to-remain-out-of-road-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीपी नगर बंद, 200 करोड़ का कारोबार होगा प्रभावित ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
टीपी नगर बंद, 200 करोड़ का कारोबार होगा प्रभावित
ब्यूरो / अमर उजाला, मेेरठ
Updated Sat, 12 Mar 2016 02:18 AM IST
सार
- टीपी नगर बंद रहेगा और दो हजार से ज्यादा ट्रकों के चक्के थमे रहेंगे
- करोड़ों रुपये का माल इधर से उधर जाता है
विज्ञापन
ट्रक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के न्यू टीपी नगर में रेटों को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने विरोध का शंखनाद कर दिया है। शनिवार को टीपी नगर बंद रहेगा और दो हजार से ज्यादा ट्रकों के चक्के थमे रहेंगे। करीब दो सौ करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होगा तो वहीं ट्रांसपोर्ट नगर में ही पांच करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित होगा।
विज्ञापन
टीपी नगर शिफ्ट करने को लेकर ट्रांसपोर्टर पूरी तरह से खुलकर मैदान में आ गए हैं। उनका कहना है कि वे पांचली जाने को तैयार हैं पर इसके लिए एमडीए को रेट कम करने होंगे। महंगे दाम पर जमीन दी जाएगी तो वे कारोबार कैसे करेंगे। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ, जगन्नाथ व्यापारी संघर्ष समिति, बिल्डिंग मैटीरियल एसोसिएशन, तेल टैंकर एसोसिएशन आदि ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मेरठ से मुख्य रूप से दवा, अनाज, सब्जी, स्पोर्ट्स गुड्स, कपड़ा, किताबें आदि का करोड़ों रुपये का माल इधर से उधर जाता है। टीपी नगर की बंदी से इस दिन सबसे ज्यादा यही कारोबार प्रभावित होगा। दाखिलों का सीजन चल रहा है। ऐसे में किताबों की सप्लाई ही मुख्य रूप से प्रभावित होगी।
विज्ञापन
समिति अध्यक्ष प्रवीण चिन्योटी के मुताबिक इस मौके पर थाना टीपी नगर के सामने एमडीए का पुतला फूंका जाएगा। गौरव शर्मा के मुताबिक सोमवार को कमिश्नर से ट्रांसपोर्टर मिलेंगे। भारी संख्या में वहां उपस्थिति दर्ज कराकर कमिश्नर के सामने सारी मांगे रखी जाएंगी।