फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   17,135 new corona cases found, active cases further reduced

Covid in India: 17,135 नए कोरोना केस मिले, सक्रिय केस और संक्रमण दर में आई कमी

Wed, 03 Aug 2022 10:31 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 03 Aug 2022 10:31 AM IST
सार

बीते 24 घंटे में सक्रिय केस घटकर 1,37,057 रह गए। इस दौरान 47 लोगों की कोरोना महामारी से मौत हो गई। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,67,144 हो गई।

विज्ञापन
17,135 new corona cases found, active cases further reduced
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

विस्तार

देश में नए कोविड मरीजों की संख्या में रोज उतार-चढ़ाव आ रहा है। बुधवार को देश में 17,135 नए मरीज मिले। हालांकि, सक्रिय केसों में कमी आई है। 47 और लोगों की मौतों के साथ देश में कोरोना से अब तक कुल 5,26,477 मौतें हो चुकी हैं। 

विज्ञापन

बीते 24 घंटे में सक्रिय केस घटकर 1,37,057 रह गए। इस दौरान 47 लोगों की कोरोना महामारी से मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 17,135 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,67,144 हो गई। मंत्रालय के अनुसार सक्रिय केस की तुलना कुल मामलों से करें तो ये 0.31 फीसदी हैं, जबकि कोरोना से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.49 फीसदी है। बीते 24 घंटे में सक्रिय में 2,735 मामलों की कमी आई है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण दर भी घटी
बीते 24 घंटे में दैनिक संक्रमण दर और घटकर 3.69 फीसदी रह गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.67 फीसदी दर्ज की गई, जबकि मृत्यु दर 1.20 फीसदी है। कोरोना महामारी से अब तक 4,34,03,610 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक देश में कोविड वैक्सीन की 204.84 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। 

केरल में 12, महाराष्ट्र व राजस्थान में पांच-पांच मौतें
बीते 24 घंटे में 47 मौतों में महाराष्ट्र और राजस्थान में पांच-पांच, पश्चिम बंगाल में चार, छत्तीसगढ़, दिल्ली और उत्तराखंड में 3-3, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और पंजाब में 2-2, चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पुडुेचरी व उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं, केरल में 12 मौतों के आंकड़े को अपडेट किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed