फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   16 more Chhath special trains: Railways run many trains to return from Bihar, see where they will be found

16 और छठ स्पेशल ट्रेनें : बिहार से लौटने के लिए रेलवे ने चलाई कई गाड़ियां, देखें कहां-कहां से मिलेंगी

Wed, 10 Nov 2021 11:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 10 Nov 2021 11:29 PM IST
सार

त्योहार स्पेशल ट्रेनों के अलावा और 16 छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
16 more Chhath special trains: Railways run many trains to return from Bihar, see where they will be found
SYMBOLIC IMAGE - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह पर्व के मौके पर बिहार गए लोगों के वापस राजधानी दिल्ली लौटने के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेन वर्तमान में चल रहीं त्योहार स्पेशल के अलावा होंगी। 

विज्ञापन


बिहार से लौटने वाले यात्रियों की बड़ी तादाद को देखते हुए पूर्व-मध्य रेल व उत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनस, हावड़ा, अमृतसर आदि के मध्य वर्तमान में चलाई जा रही त्योहार स्पेशल ट्रेनों के अलावा और 16 छठ पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इन ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। छठ महापर्व के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नई दिल्ली, हावड़ा, अमृतसर तथा अन्य प्रमुख स्टेशनों के लिए छठ स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये 16 विशेष ट्रेनें चलेंगी

  • ट्रेन संख्या 03358: दानापुर-हावड़ा छठ स्पेशल 12 नवंबर को  दानापुर से 14.30 बजे प्रस्थान कर 14.50 बजे पटना, 15.40 बजे बख्तियारपुर, 16.10 बजे मोकामा, 17.23 बजे किऊल, 18.50 बजे झाझा स्टेशन पर रूकते हुए 13 नवंबर को 02.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 03695: राजगीर-आनंद विहार टर्मिनस त्योहार स्पेशल 13 नवंबर एवं 16 नवंबर को चलेगी। राजगीर से यह ट्रेन 14.45 बजे प्रस्थान कर 15.15 बजे बिहारशरीफ, 16.00 बजे बख्तियारपुर, 17.10 बजे पटना, 17.48 बजे आरा, 18.53 बजे बक्सर, 20.40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रुकते हुए अगले दिन 10.30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 03696: आनंद विहार टर्मिनस-राजगीर त्योहार स्पेशल का परिचालन 14 नवंबर एवं 17 नवंबर को किया जाएगा। आनंद विहार से यह ट्रेन 12.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे राजगीर पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 03679: राजगीर-आनंद विहार टर्मिनस त्योहार स्पेशल का परिचालन 12, 15 एवं 18 नवंबर यह ट्रेन चलेगी।  राजगीर से यह ट्रेन 14.45 बजे प्रस्थान कर 15.15 बजे बिहारशरीफ, 16.00 बजे बख्तियारपुर, 17.10 बजे पटना, 17.48 बजे आरा, 18.53 बजे बक्सर, 20.40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रूकते हुए अगले दिन 10.30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 03680: आनंद विहार टर्मिनस-राजगीर त्योहार स्पेशल का परिचालन 13 नवंबर, 16 नवंबर एवं 19 नवंबर को किया जाएगा। आनंद विहार टर्मिनस से यह ट्रेन 12.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे राजगीर पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 03764: रक्सौल-सियालदह त्योहार स्पेशल का परिचालन दिनांक 14 नवंबर को किया जाएगा। रक्सौल से यह ट्रेन 21.00 बजे प्रस्थान करेगी। 
  • ट्रेन संख्या 05583: बनमनखी-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 12 नवंबर, 16 नवंबर एवं 20 नवंबर को किया जाएगा। बनमनखी से यह ट्रेन 06.30 बजे प्रस्थान करेगी। 
  • ट्रेन संख्या 05584: अमृतसर-बनमनखी त्योहार स्पेशल का परिचालन दिनांक 13 नवंबर, 17 नवंबर एवं 21 नवंबर को किया जाएगा। अमृतसर से यह ट्रेन 20.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.30 बजे बनमनखी पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 08010: पटना-शालीमार त्योहार स्पेशल का परिचालन 14 नवंबर को किया जाएगा। पटना से यह ट्रेन 15.15 बजे प्रस्थान करेगी। 
  • ट्रेन संख्या 08112: पटना-टाटानगर त्योहार स्पेशल का परिचालन दिनांक 15 नवंबर को किया जाएगा। पटना से यह ट्रेन 15.15 बजे प्रस्थान करेगी। 
  • ट्रेन संख्या 03359: बरकाकाना-वाराणसी त्योहार स्पेशल का परिचालन दिनांक 10 नवंबर से 17 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा। बरकाकाना से यह ट्रेन 03.30 बजे प्रस्थान करेगी। 
  • ट्रेन संख्या 03360: वाराणसी-बरकाकाना त्योहार स्पेशल का परिचालन दिनांक 11 नवंबर से 18 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा। वाराणसी से यह ट्रेन 07.00 बजे प्रस्थान कर 20.30 बजे बरकाकाना पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 05585: मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस त्योहार स्पेशल का परिचालन दिनांक 13 नवंबर एवं 16नवंबर को किया जाएगा। मुजफ्फरपुर से यह ट्रेन 18.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 
  • ट्रेन संख्या 05586: आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर त्योहार स्पेशल का परिचालन 14 नवंबर एवं 17 नवंबर को किया जाएगा। आनंद विहार टर्मिनस से यह ट्रेन 14.15 बजे प्रस्थान करेगी। 
  • ट्रेन संख्या 04551: रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस त्योहार स्पेशल का परिचालन दिनांक 12 नवंबर को किया जाएगा। रक्सौल से यह ट्रेन 13.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19.00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। 
  • ट्रेन संख्या 06044: दानापुर-एर्णाकुलम त्योहार स्पेशल का परिचालन दिनांक 14 नवंबर को किया जाएगा। दानापुर से यह ट्रेन 13.30 बजे प्रस्थान करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed