फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 newborn childs death in assam hospital

असम के अस्पताल में छह दिन के अंदर 15 नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने दिए जांच के आदेश

Sat, 10 Nov 2018 09:22 AM IST
भाषा, जोरहाट
भाषा, जोरहाट Updated Sat, 10 Nov 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
15 newborn childs death in assam hospital

ऊपरी असम के जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएमसीएच) में एक-छह नवंबर के बीच कम से कम 15 नवजात की मौत हो चुकी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जांच के लिए एक टीम अस्पताल भेजी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अस्पताल प्रशासन ने भी इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की है। 

विज्ञापन


जेएमसीएच के अधीक्षक सौरभ बोरकाकोटी के अनुसार नवजात विशेष देखरेख इकाई में एक-छह नवंबर के बीच 15 नवजात बच्चों की मौत हुई है। बोरकाकोटी ने दावा किया कि यह मौत चिकित्सीय या अस्पताल की लापरवाही से नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘ कभी-कभी अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा होती है इसलिए मरनेवाले नवजात की संख्या ज्यादा हो सकती है। 
विज्ञापन


यह इस बात पर निर्भर करता है कि मरीज को किस अवस्था में अस्पताल लाया गया। हो सकता है कि लंबे समय तक दर्द करने के बाद गर्भवती महिला को यहां लाया गया हो या बच्चे का वजन कम हो। इन परिस्थितियों में नवजात की मौत होती है।' बोरकाकोटी ने बताया कि अस्पताल ने इन मौतों की जांच के लिए छह सदस्यों वाली एक समिति का गठन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed