फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 May 2026 Major Events

आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी की पांच देशों की छह दिन की यात्रा शुरू होगी, आईपीएल में लखनऊ-चेन्नई के बीच मैच

Fri, 15 May 2026 06:00 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 15 May 2026 06:00 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 15 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
15 May 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 15 मई 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पांच देशों के यात्रा पर रहेंगे।  वहीं,आईपीएल में लखनऊ और चेन्नई के बीच मैच है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी का आज से पांच देशों का दौरा

शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पांच देशों के यात्रा पर रहेंगे। उनकी यह यात्रा छह दिन की है। इस दौरान वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना तथा वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच सहयोग बढ़ाना है। प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा की शुरुआत यूएई से करेंगे, जहां वह राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा सहयोग, व्यापार, निवेश और पश्चिम एशिया की स्थिति समेत विभिन्न क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी। यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। इसके बाद प्रधानमंत्री नीदरलैंड की यात्रा पर रहेंगे। वह वहां किंग विलेम-अलेक्जेंडर, क्वीन मैक्सिमा और प्रधानमंत्री रॉब जेटन से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, नवाचार, ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी। वर्ष 2024-25 में भारत-नीदरलैंड व्यापार 27.8 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुका है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिक्स समूह की बैठक

भारत की राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है। आज बैठक का दूसरा और आखिरी दिन है। यह सम्मेलन इस बहुपक्षीय समूह के भविष्य को आकार देने में नई दिल्ली की भूमिका को और मजबूत करेगा। भारत द्वारा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की चौथी बार मेजबानी की जा रही है।  इस बार ब्रिक्स सम्मेलन की थीम  'मानवता सबसे पहले' और जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान खास जोर दिया था।  

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। अपने दौरे के दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। ट्रंप इससे पहले 2017 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान चीन गए थे। इस बार वह कई बड़े अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बीजिंग पहुंचे हैं।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

मप्र हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण मामले पर सुनवाई

मप्र हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण मामले में चल रही सुनवाई का आज आखिरी दिन है। इसमें 86 याचिकाओं की अंतिम सुनवाई हो रही है। सामान्य वर्ग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अमन लेखी ने 27% आरक्षण का विरोध करते हुए इसे बिना अध्ययन का फैसला बताया। वहीं ओबीसी होल्ड अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट परिसर के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की।(संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

कांग्रेस का मटका फोड़ आंदोलन 
इंदौर में पानी की भारी कमी और जनता की परेशानी को देखते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को नगर निगम के सभी 22 जोनों पर एक साथ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। 'मटका फोड़' आंदोलन के जरिए प्रशासन से जलापूर्ति सुधारने की मांग की जाएगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आईपीएल में लखनऊ और चेन्नई के बीच मैच
आईपीएल में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7:30 बजे से लखनऊ शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed