फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 March 2026 Major Events

आज के दिन: तमिलनाडु में डीएमके का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, एक महीने तक नहीं होंगे शुभ काम

Sun, 15 Mar 2026 06:55 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Sun, 15 Mar 2026 06:55 AM IST
सार

नमस्कार! आज है रविवार, 15 मार्च । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
15 March 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 15 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आज से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दो दिन के राजस्थान दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही रविवार से खरमास की शुरुआत होगी। इसके साथ ही अगले एक महीने तक मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। 

विज्ञापन

डीएमके का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन 
तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके और उसके सहयोगी दलों ने केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन सरकार के खिलाफ रविवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। यह प्रदर्शन देश में जारी गैस संकट को लेकर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ का राजस्थान दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार से दो दिन के राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जौहर मेला और श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन

आज से खरमास की शुरुआत
हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष खरमास की शुरुआत 15 मार्च 2026 से हो रही है, यह 13 अप्रैल 2026 तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस प्रक्रिया को संक्रांति कहा जाता है। जब सूर्य देव गुरु ग्रह की राशियों (धनु या मीन) में प्रवेश करते हैं, तब खरमास लगता है। इसे मलमास के नाम से भी जाना जाता है। यह समय आध्यात्मिक साधना, पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए अधिक उपयुक्त माना जाता है। इस महीने के दौरान सभी तरह के मांगलिक कार्य बंद रहते हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

बसपा के संस्थापक कांशीराम की जंयती
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 15 मार्च को 92वीं जयंती है। इस अवसर पर यूपी समेत नौ राज्यों में बसपा अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी। राजधानी की पुरानी जेल रोड स्थित कांशीराम स्थल पर दो लाख से अधिक बसपा समर्थकों का जमावड़ा होने की संभावना जताई जा रही है। इसी तरह राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, तेलंगाना, केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब आदि राज्यों में भी मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बसपा के साथ ही सपा और कांग्रेस भी कांशीराम के नाम पर अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

जयपुर में सोल्जराथॉन 2026’
राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार को पहली बार जयपुर सोल्जराथॉन 2026 का आयोजन किया जाएगा।  यह कार्यक्रम गांडीव स्टेडियम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का मकसद फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश के सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना है। 

आज है विश्व उपभोक्ता अधिकार  दिवस
हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। इस दिन उपभोक्ताओं को जागरुक करने के उद्देश्य से कई तरह के अभियान भी चलाए जाते हैं। विश्व उपभोक्ता दिवस को मनाने का विचार सबसे पहले अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने दिया था। 15 मार्च 1962 के दिन जॉन एफ कैनेडी ने अमेरिकी कांग्रेस को आधिकारिक तौर पर संबोधित किया था।  साल 1983 में पहली बार 15 मार्च के दिन उपभोक्ता दिवस को मनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed