फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 May 2026 Major Events

आज के दिन: ब्रिक्स समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक, चीन में होगी ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

Thu, 14 May 2026 06:08 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 14 May 2026 06:08 AM IST
सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 14 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
14 May 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 14 मई 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। आज भारत में ब्रिक्स समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। वहीं, दिल्ली में वकीलों का हड़ताल रहेगी। इसके साथ ही चीन दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। 
विज्ञापन

 

ब्रिक्स समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक 
भारत में गुरुवार से ब्रिक्स (BRICS) समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। दो दिन चलने वाली यह बैठक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगी। यह सम्मेलन इस बहुपक्षीय समूह के भविष्य को आकार देने में नई दिल्ली की भूमिका को और मजबूत करेगा। भारत द्वारा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की चौथी बार मेजबानी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर हैं। गुरुवार को को उनका औपचारिक स्वागत होगा। जहां  उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी। इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। चीन इस यात्रा को व्यापारिक समझौते को आगे बढ़ाने और अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद को खत्म करने के अवसर के रूप में देख रहा है। अमेरिकी टैरिफ ने 525 अरब डॉलर से अधिक के निर्यात को प्रभावित किया था। ट्रंप इससे पहले 2017 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान चीन गए थे। इस बार वह कई बड़े अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बीजिंग पहुंचे हैं। 

विज्ञापन

मालदीव की विदेश मंत्री का भारत दौरा
मालदीव की विदेश मंत्री इरुथिशम एडम तीन दिन के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है।  इस दौरान वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ वाणिज्य भवन में उनकी अहम बैठक होगी। मालदीव के विदेश मंत्रालय के मुताबिक पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। उन्हें भारत आने का न्योता विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिया था। यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाना है। 

दिल्ली में वकीलों की हड़ताल
दिल्ली की सभी जिला अदालत बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने गुरुवार को हड़ताल का एलान किया है। समिति ने यह निर्णय दिल्ली की जिला अदालतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और अधिवक्ताओं की लगातार हो रही कथित अनदेखी के विरोध में लिया है। इस संबंध में समिति की ओर से सर्कुलर जारी कर सभी अधिवक्ताओं से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की है। 

राहुल गांधी से जुड़े मामले पर सुनवाई
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका पर शिकायतकर्ता कार्तिकेय सिंह चौहान गुरुवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जवाब पेश करेंगे। दरअसल, कार्तिकेय सिंह चौहान ने राहुल गांधी के खिलाफ भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि का परिवाद दायर किया था। शिकायत में कहा गया था कि वर्ष 2018 में झाबुआ की एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स लीक का जिक्र करते हुए शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय का नाम लिया था। राहुल गांधी ने अपने भाषण में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ हुई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश में ऐसी कार्रवाई न होने की बात कही थी।  

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का कार्यक्रम
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय गुरुवार को भागीदारी से भाग्योदय की परिकल्पना के तहत अल्पसंख्यक कल्याण-विकसित भारत के लिए एआई के माध्यम से समावेशी विकास विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य समावेशी शासन को मजबूत करना, नीतिगत पहुंच बढ़ाना और देश भर में अल्पसंख्यक समुदायों के लिए प्रौद्योगिकी आधारित कल्याणकारी पहलों को बढ़ावा देना है। यह सम्मेलन विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप सहभागी विकास और सहकारी संघवाद के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर से जुड़े मामले पर सुनवाई
उच्चतम न्यायालय ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां रानी कपूर के उस आवेदन पर गुरुवार को सुनवाई करने पर सहमति जतायी है, जिसमें उन्होंने अपनी बहू प्रिया कपूर और अन्य लोगों को मध्यस्थता प्रक्रिया पूरी होने तक आरके फैमिली ट्रस्ट के कामकाज में हस्तक्षेप से रोकने का अनुरोध किया है। उच्चतम न्यायालय ने 7 मई को 80 वर्षीय रानी कपूर और प्रिया कपूर के बीच ‘फैमिली ट्रस्ट’ को लेकर जारी विवाद में भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया था। 

आईपीएल में पंजाब और मुंबई का मुकाबला
आईपीएल में गुरुवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed