फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13th round of India-China military talks likely to be held next week

वार्ता: भारत-चीन के बीच बातचीत का 13वां दौर अगले सप्ताह होने की उम्मीद, स्थान व समय अभी तय नहीं

Sat, 02 Oct 2021 10:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 02 Oct 2021 10:33 PM IST
सार

भारत व चीन के बीच सैन्य स्तरीय वार्ता के जरिए पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध को दूर करने के लगातार प्रयास जारी हैं। धीरे-धीरे सेनाएं हटाई जा रही हैं। हालांकि चीन के साथ पुराने अनुभवों को देखते हुए सरकार व सेना रक्षा तैयारियों में कोई चूक नहीं कर रही है।

विज्ञापन
13th round of India-China military talks likely to be held next week
भारत और चीन के बीच जल्द 13वें दौर की वार्ता होगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्वी लद्दाख में लंबे समय से जारी सैन्य गतिरोध को खत्म करने के लिए भारत व चीन के बीच वार्ता का 13वां दौर अगले सप्ताह होने की संभावना है। इसमें वास्तविक नियंत्रण रेखा के समीप बचे ठिकानों से भी सेना को हटाने पर विचार होगा।

विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली में केंद्र सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने 13वें दौर की सैन्य वार्ता के लिए नोट्स का आदान-प्रदान किया है। इसमें पूर्वी लद्दाख के उन इलाकों से सेना हटाने पर विचार होगा, जहां अब भी दोनों देशों की सेना तैनात है।
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों ने बताया कि इस कमांडर स्तरीय वार्ता के दौरान हॉट स्प्रिंग्स व कुछ अन्य क्षेत्रों से सेना वापस बुलाने पर चर्चा होगी। वार्ता का समय व स्थान अगले तीन चार दिनों में तय होने की उम्मीद है। यह अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने को तैयार : जनरल नरवणे
इस बीच सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने कहा है कि भारत के जवान इस क्षेत्र में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव तरीके से तैयार हैं। जनरल नरवणे दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अग्रिम मोर्चों पर जाने का प्रयास करते हैं, ताकि वहां के हालात का खुद आकलन कर सकूं। यह जानकर बहुत खुश हूं कि हमारे जवान हर संभव तरीके से निपटने के लिए तैयार हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed