फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 states in India have CM belonging to regional parties

खत्म नहीं हुई है क्षेत्रीय दलों की ताकत, 28 में से 13 राज्यों में इनके ही सीएम

Tue, 24 Dec 2019 10:46 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 24 Dec 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
13 states in India have CM belonging to regional parties
ममता, नीतीश और केजरीवाल (फाइल फोटो)

झारखंड चुनाव नतीजों ने एक बार फिर गठबंधन सरकार की हकीकत और जरूरत पर मुहर लगा दी है। नतीजों से साफ हो गया है कि पूरे देश में एक पार्टी के शासन की अवधारणा महज कोरी कल्पना ही है। देश में कुल 28 राज्य हैं जिनमें से 13 राज्यों में इस समय क्षेत्रीय दलों के नेता ही मुख्यमंत्री पद संभाल रहे हैं। ताजा सूची में झारखंड नया नाम है। हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। 

विज्ञापन

13 राज्यों के सीएम 
  • बिहार - नीतीश कुमार, जदयू 
  • महाराष्ट्र- उद्धव ठाकरे, शिवसेना 
  • तमिलनाडु-पलानीस्वामी, अन्नाद्रमुक
  • आंध्र प्रदेश- जगनमोहन रेड्डी, वाईएसआर कांग्रेस
  • तेलंगाना- चंद्रशेखर राव, टीआरएस   
  • ओडिशा-नवीन पटनायक, बीजद 
  • झारखंड- हेमंत सोरेन, झामुमो (भावी सीएम)  
  • प. बंगाल- ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस
  • दिल्ली- अरविंद केजरीवाल, आप 
  • मेघालय- कोनराड संगमा, नेशनल पीपल्स पार्टी  
  • मिजोरम- जोरामथांगा, एमएनएफ 
  • नगालैंड- नेफियो रियो, एनडीपीपी 
  • सिक्किम- प्रेम सिंह तमांग, एसकेएम 

इससे साफ हो गया है कि देश में एक दल का शासन संभव ही नहीं। क्षेत्रीय दलों के बिना किसी राष्ट्रीय पार्टी के लिए राज्य में सरकार बनाना संभव नहीं दिखता। इस वक्त की सबसे मजबूत पार्टी भाजपा भी कई राज्यों में क्षेत्रीय दलों के भरोसे रही। इनसे साथ हुई खटपट या रणनीति में चूक ने उसे सत्ता से बाहर कर दिया। 
विज्ञापन


महज दो साल के अंदर ही भाजपा को अपना करीब आधा राज गंवाना पड़ा है। दिसंबर 2017 तक वह देश के 71 फीसदी हिस्सों में शासन कर रही थी। हालांकि इसमें क्षेत्रीय दलों का भी बड़ा योगदान था। वहीं, अब दिसंबर 2019 में वह महज 35 फीसदी हिस्सों पर ही शासन कर रही है। एक साल के भीतर वह पांच राज्य गंवा चुकी है। पहले उसके हाथ से मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ गया, फिर महाराष्ट्र गंवाया। अब झारखंड से भी बेदखल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने एक साल में गंवाया पांचवां राज्य

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने महाराष्ट्र के बाद झारखंड की सत्ता भी गंवा दी है। हरियाणा में किसी प्रकार सत्ता बचाने में कामयाब रही भाजपा को बीते एक साल में 5 राज्यों (इससे पहले मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान) की सत्ता गंवानी पड़ी है। पार्टी राज्यों में हार का मिथक तोड़ने में कामयाब नहीं हो पा रही। वह भी तब जब पार्टी और मोदी सरकार एक के बाद एक राष्ट्रवादी एजेंडे को अमली जामा पहना रही है। जाहिर है कि झारखंड के निराशाजनक नतीजे के बाद भाजपा में चिंता है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed