फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 september 2026 major event

आज के दिन: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आखिरी दिन, टी20 महिला एशिया कप के फाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से

Sun, 13 Sep 2026 06:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sun, 13 Sep 2026 06:00 AM IST
सार

नमस्कार! आज है रविवार, 13  सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
13 september 2026 major event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 13 सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय है। आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आखिरी दिन है। इसके साथ ही महिला एशिया कप टी20 में भारत और  श्रीलंका  के बीच मुकाबला है। 

विज्ञापन

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आखिरी दिन

शुरुआत ब्रिक्स से। आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन है। इस दिन साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत मंडपम के लेवल 2 पर पहुंचेंगे। सुबह 10:35 बजे: सामूहिक तस्वीर होगी। इसके बाद ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का खुला सत्र आयोजित होगा। यह भारत मंडपम के लेवल 2 स्थित शिखर सम्मेलन सभागार में होगा। इस बार का थीम है, ''बिल्डिंग फॉर रिजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी''। यानी लचीलापन, नवाचार, सहयोग और टिकाऊ विकास के आधार पर भविष्य का निर्माण। यह थीम लोगों को केंद्र में रखने और 'ह्यूमैनिटी फर्स्ट' यानी मानवता को प्राथमिकता देने वाले दृष्टिकोण को दर्शाती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एशिया कप टी20 में भारत और  श्रीलंका  के बीच मुकाबला 

महिला एशिया कप टी20 में रविवार को भारत और श्रीलंका  के बीच मुकाबला होगा। यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत रात में 8 बजे से होगी। इससे पहले शुक्रवार को सेमीफाइनल में श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 131 रन का लक्ष्य रखा था। श्रीलंका ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं, गुरुवार को पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को मात दी थी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

 भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पहला मुकाबला
भारतीय टीम एशियाई खेलों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। मैच रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी। इस पूरी सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है। सीरीज का दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक नौ बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें भारत ने सात मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा है और एक बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय  बंद 

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रविवार तक राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और अमृत उद्यान लोगों के लिए बंद रहेंगे। वहीं, राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया है कि शनिवार को राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में चेंज ऑफ गार्ड समारोह भी आयोजित नहीं किया गाया।

मेट्रो लाइनों पर ट्रेन सेवाओं में बदलाव 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने परीक्षा देने वाले छात्रों और आम यात्रियों की सुविधा के लिए रविवार को मेट्रो सेवाएं समय से पहले शुरू करने का फैसला किया है। इस दिन सभी मेट्रो लाइनों पर ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू होंगी। डीएमआरसी के अनुसार, यह व्यवस्था परीक्षा देने वाले छात्रों और आम जनता को सुगम एवं समयबद्ध आवाजाही की सुविधा देने के लिए की गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मेट्रो के समय में किए गए इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed