फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 May 2026 Major Events

आज के दिन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज से चीन दौरे पर, आईपीएल में बेंगलुरु और कोलकाता के बीच मुकाबला

Wed, 13 May 2026 06:14 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 13 May 2026 06:14 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 13 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
13 May 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 13 मई 2026 को जेष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज से चीन के दौरे पर हैं। वहीं, आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है।

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार से चीन के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा तीन दिन का है। करीब नौ साल बाद कोई अमेरिकी राष्ट्रपति चीन की आधिकारिक यात्रा पर जा रहा है। यह यात्रा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर हो रही है।  ऐसे समय में यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है, जब अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध, होर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ी हुई है। साथ ही ताइवान, व्यापार और रणनीतिक प्रतिस्पर्धा जैसे मुद्दों पर अमेरिका और चीन के बीच तनाव भी लगातार बना हुआ है। 
व्हाइट हाउस की प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी अन्ना केली के मुताबिक, ट्रंप बुधवार शाम बीजिंग पहुंचेंगे। गुरुवार को उनका भव्य स्वागत समारोह आयोजित होगा, जिसके बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। कार्यक्रम में टेंपल ऑफ हेवन का दौरा और राजकीय भोज भी शामिल है। शुक्रवार को दोनों नेता एक बार फिर मुलाकात करेंगे, जहां चाय पर चर्चा और वर्किंग लंच का आयोजन होगा। अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि इस साल के अंत में शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा भी हो सकती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़े मामले पर सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट शिक्षक पात्रता परीक्षा पर आए फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई करेगा। यह मामला 25 लाख से अधिक शिक्षकों की आजीविका से जुड़ा है। इस मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करने वाले पहले राज्यों में उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं। दरअसल,  सुप्रीम कोर्ट ने  1 सितंबर, 2025 के उस फैसले की समीक्षा की मांग करने वाली याचिकाओं पर खुली अदालत में सुनवाई निर्धारित की है, जिसमें देश भर के गैर-अल्पसंख्यक स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के सेवारत शिक्षकों को दो साल के भीतर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करने या अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त होने की शर्त है। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री विजय विश्वास प्रस्ताव करेंगे पेश
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय बुधवार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना है। 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में विजय की पार्टी टीवीके के पास 107 सीटें हैं (यह संख्या विजय के तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से इस्तीफा देने के बाद की है)। बहुमत साबित करने के लिए टीवीके को 13 अन्य विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें कांग्रेस, वीसीके, आईयूएमएल और वामपंथी दल शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि टीवीके को समर्थन देने वाली कांग्रेस वीसीके, आईयूएमएल और वामपंथी पार्टियां चुनाव में द्रमुक (डीएमके) के नेतृत्व वाले गठबंधन का ही हिस्सा रही हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

सम्राट सरकार के कैबिनेट गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक 
बिहार में सम्राट चौधरी सरकार की पहली पूर्ण कैबिनेट बैठक बुधवार को होने जा रही है। यह बैठक सुबह 10:30 बजे मुख्य सचिवालय में आयोजित होगी। इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री समेत सभी 35 मंत्री शामिल होंगे। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह पहली बैठक होगी, इसलिए इसे काफी अहम माना जा रहा है।

तिकुनिया हिंसा कांड मामले की  सुनवाई
तिकुनिया हिंसा कांड मामले की  सुनवाई बुधवार को होगी। सोमवार को जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत में तत्कालीन थानाध्यक्ष विमल गौतम ने अपने बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दर्ज कराए। जिनसे बचाव पक्ष के लोगों ने जिरह पूरी कर ली। 

आईपीएल में बंगलूरू और कोलकाता का मुकाबला
आईपीएल में बुधवार को बंगलूरू और कोलकाता के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed