फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 Indian Seafarers Stranded in Ukraine Black Sea Port Amid Russian Attacks

काला सागर से 13 भारतीय नाविक कब लौटेंगे?: यूक्रेन ने जताई चिंता, रूस के हमलों के बीच सुरक्षा पर उठाए सवाल

Thu, 30 Jul 2026 12:19 AM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 30 Jul 2026 12:19 AM IST
सार

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे एमवी अमीर1 जहाज पर सवार 13 भारतीय नाविक अब भी रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों के खतरे में हैं। भारतीय दूतावास हालात पर नजर बनाए हुए है, जबकि यूक्रेन ने हरसंभव मदद का दावा किया है।

विज्ञापन
13 Indian Seafarers Stranded in Ukraine Black Sea Port Amid Russian Attacks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूक्रेन के काला सागर स्थित चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर खड़े एमवी अमीर1 जहाज में सवार 13 भारतीय नाविक अब भी फंसे हुए हैं। यूक्रेनी दूतावास ने कहा है कि रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे के बीच उनकी सुरक्षा के लिए हरसंभव सहायता दी जा रही है। वहीं, भारतीय दूतावास भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

यूक्रेन ने भारतीय नाविकों को लेकर क्या कहा?

यूक्रेनी दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा कि काला सागर के बंदरगाहों पर रूस के हमले तेज हो गए हैं। ऐसे में MV AMIR1 पर मौजूद 13 भारतीय नाविक लगातार खतरे में हैं। दूतावास के मुताबिक, यूक्रेनी प्रशासन प्रभावित नाविकों की मदद कर रहा है और इस संबंध में यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में है।

विज्ञापन

विदेश मंत्रियों की बातचीत का भी किया जिक्र?

यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि काला सागर की सुरक्षा को लेकर यूक्रेन के विदेश मंत्री और भारत के विदेश मंत्री के बीच फोन पर बातचीत कराने का अनुरोध किया गया था, लेकिन अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के यूक्रेन स्थित दूतावास ने कहा कि एमवी अमीर1 से जुड़ी स्थिति की जानकारी मिलने के बाद मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। सभी संबंधित पक्षों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है ताकि जहाज पर मौजूद सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पहले भी भारतीय नाविक हमले का शिकार हुए थे?
हाल ही में MV AGN Ragnar नामक व्यापारी जहाज पर भी यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर हमला हुआ था। उस जहाज पर चार भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें से दो अब भी लापता हैं। उनकी तलाश के लिए भारतीय पक्ष यूक्रेनी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है।

फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों से भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें जल्द सुरक्षित निकालने की मांग की है। यूनियन के अनुसार, MV AMIR1 पर कुल 15 चालक दल के सदस्य हैं, जिनमें 13 भारतीय शामिल हैं।


रूस को लेकर यूक्रेनी दूतावास ने क्या सवाल उठाया?
यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि हाल में एमवी गोल्डन लियो पर हुए हमले में चार भारतीयों की मौत के बाद रूस के प्रभारी राजदूत को भारत के विदेश मंत्रालय ने तलब किया था। दूतावास ने सवाल उठाया कि यदि भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर खतरा लगातार बना रहता है, तो क्या रूस के प्रतिनिधि को दोबारा तलब किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed