फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 deaths caused by drinking poisonous liquor in Bengal, many serious

बंगाल में जहरीली शराब पीने से 13 की मौत, कई गंभीर

Thu, 23 Mar 2017 04:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह Updated Thu, 23 Mar 2017 04:53 AM IST
विज्ञापन
13 deaths caused by drinking poisonous liquor in Bengal, many serious
पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24-परगना जिले के बारूईपुर इलाके में जहरीली शराब के सेवन से बीमार एक और व्यक्ति ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। इसके साथ ही बीती रात से अब तक मृतकों की तादाद बढ़ कर 13 तक पहुंच गई है। बुधवार सुबह से तीन लोगों की तबियत बिगड़ने के बाद उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 
विज्ञापन


इस बीच, राज्य सरकार ने इस मामले में बारूईपुर आबकारी विभाग के ओसी को हटा दिया है। इस मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी मृतक 30 से 40 आयु वर्ग के हैं। यह लोग जिले के घोलाबाड़ी और शिवनगर गांवों के रहने वाले हैं। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि कई लोगों की हालत गंभीर है। इससे मृतकों की तादाद बढ़ने का अंदेशा है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, स्थानीय लोग इस मामले में पुलिस के रवैये से नाराज हैं। उनका कहना है कि अगर देसी शराब के बढ़ते धंधे पर पहले ध्यान दिया गया होता तो कई जानें बचाई जा सकती थीं। इस हादसे के बाद उत्तेजित लोगों ने देसी शराब बनाने वाली कई भट्टियों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed