फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12 lakh tonnes of wheat export may get approval

Wheat Export: 12 लाख टन गेहूं निर्यात को मिल सकती है मंजूरी, कीमतों पर काबू पाने के लिए लगाया था प्रतिबंध

Thu, 09 Jun 2022 06:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 09 Jun 2022 06:10 AM IST
सार

सरकार की मंजूरी के बाद भी विभिन्न बंदरगाहों पर अब भी 5 लाख टन गेहूं फंसे पड़े हैं क्योंकि कुछ कारोबारियों को अभी तक निर्यात करने का परमिट नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
12 lakh tonnes of wheat export may get approval
गेहूं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार जल्द ही 12 लाख टन गेहूं के निर्यात की मंजूरी दे सकती है। पिछले महीने निर्यात पर प्रतिबंध लगाने से अलग-अलग बंदरगाहों पर फंसे गेहूं के भंडार को निकालने के लिए जल्द यह फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन


हालांकि, सरकार की मंजूरी के बाद भी विभिन्न बंदरगाहों पर अब भी 5 लाख टन गेहूं फंसे पड़े हैं क्योंकि कुछ कारोबारियों को अभी तक निर्यात करने का परमिट नहीं मिल पाया है। कीमतों पर काबू पाने के लिए निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया था। 
विज्ञापन


14 मई को लगा था प्रतिबंध
सरकार ने 14 मई को कीमतों पर काबू के लिए गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिनको क्रेडिट लेटर (एलसी) मिल चुका था, उनको निर्यात की मंजूरी थी। 14 मई से पहले के एलसी के आधार पर सरकार निर्यात के लिए पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी निर्यात 86 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर
चीनी निर्यात इस साल मई तक 86 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस्मा के मुताबिक, 2020-21 में 70 लाख टन चीनी का निर्यात हुआ था, जबकि 3.11 करोड़ टन उत्पादन हुआ था। उधर, सरकार ने तीन जून तक अनुपातिक आधार पर 10 लाख टन चीनी निर्यात करने का आदेश जारी किया है, जबकि कुल 23 लाख टन चीनी निर्यात के लिए आवेदन मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed