फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 people injured in protest against the murder of journalist In Tripura

त्रिपुरा में पत्रकार की हत्या के खिलाफ आहूत बंद के दौरान 11 लोग घायल

Fri, 24 Nov 2017 04:58 AM IST
एजेंसी, त्रिपुरा
एजेंसी, त्रिपुरा Updated Fri, 24 Nov 2017 04:58 AM IST
विज्ञापन
11 people injured in protest against the murder of journalist In Tripura
file photo - फोटो : facebook

राज्य में बांग्ला दैनिक के पत्रकार एसडी भौमिक की हत्या के खिलाफ विपक्षी दल कांग्रेस, भाजपा की तरफ से आहूत बंद में विरोध प्रदर्शन के दौरान बृहस्पतिवार को 11 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


दोनों दल पत्रकार की हत्या के मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। एसपी (पुलिस नियंत्रण) हरकुमार देबबर्मा ने कहा कि घायल हुए 11 लोगों में छह भाजपा, तीन कांग्रेस और शेष दो सत्ताधारी दल से संबंधित थे। 
विज्ञापन


पढ़ें- त्रिपुरा में पत्रकार की हत्या, जानिए कौन थे वो पत्रकार, कब और कैसे हुई हत्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि दक्षिण त्रिपुरा के नलुआ में  भाजपा समर्थकों ने रोगी को ले जा रहे एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे पहले पत्रकार की हत्या के विरोध में सत्ताधारी सीपीआई-एम के मुखपत्र ‘डेली देशर कथा’ को छोड़कर सभी अन्य समाचार पत्रों ने अपने संपादकीय कॉलम को खाली प्रकाशित किया। 

पुलिस ने बताया कि इस दौरान दुकान और बाजार बंद रहे और सड़कें खाली रहीं। स्कूल, कॉलेज, बैंकों और वित्तीय संस्थानों भी बंद रहे और सरकारी संस्थानों में भी उपस्थिति काफी कम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed