फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 out of 74 women elected to present Lok Sabha from West Bengal: EC News In Hindi

संसद: लोकसभा में पश्चिम बंगाल की महिलाओं का दबदबा, आधी आबादी की आवाज उठा रही राज्य की 11 महिला सांसद

Thu, 13 Feb 2025 03:32 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 13 Feb 2025 03:32 PM IST
सार

चुनाव आयोग के आकड़े बताते है कि एटलस-2024 के अनुसार, महिलाओं की भागीदारी के मामले में महाराष्ट्र में ज्यादा रही। जहां 111 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही थीं, उसके बाद उत्तर प्रदेश (80) और तमिलनाडु (77) का स्थान रहा।

विज्ञापन
11 out of 74 women elected to present Lok Sabha from West Bengal: EC News In Hindi
लोकसभा - फोटो : X / @sansad_tv

विस्तार

साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी में एक वृद्धि देखने को मिली। जहां सभी 543 सदस्यों में से कुल 74 महिला सांसदों ने लोकसभा की यात्रा तय की। चुनाव आयोग के आकड़ों के अनुसार लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल ने सबसे ज़्यादा महिला उम्मीदवारों को चुना था, जहां 11 महिलाएं संसदीय सीटें जीतने में सफल रहीं। वहीं उत्तर प्रदेश ने सबसे ज़्यादा 73 पुरुष उम्मीदवारों को चुना। बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा की कुल 42 सीटें है तो वहीं उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें है। 
विज्ञापन


महिलाओं की भागेदारी में महाराष्ट्र आगे
इस मामले में देखा जाए तो महाराष्ट्र आगे रहा। जहां बुधवार को जारी चुनाव आयोग के आकड़े बताते है कि एटलस-2024 के अनुसार, महिलाओं की भागीदारी के मामले में महाराष्ट्र में ज्यादा रही। जहां 111 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही थीं, उसके बाद उत्तर प्रदेश (80) और तमिलनाडु (77) का स्थान रहा। वहीं चौकाने वाली बात ये है कि देश भर में 152 निर्वाचन क्षेत्रों में एक भी महिला उम्मीदवार नहीं थी।
विज्ञापन


कुछ राज्यों में महिलाओं का बोल-बाला
आकड़े बताते है कि कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने महिला उम्मीदवारों को चुनने में महत्वपूर्ण प्रगति दिखाई है। जहां त्रिपुरा और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव (डीएनएच और डीएंडडी) ने अपने निर्वाचित सांसदों में महिलाओं का उल्लेखनीय 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दर्ज किया। साथ ही दिल्ली में 28.6 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 27.3 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 26.2 प्रतिशत महिलाओं का प्रतिनिधित्व रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 में महिला मतदाताओं की बढ़ोतरी
आकड़ा बताता है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में, भारत के चुनावों के इतिहास में दूसरी बार एक महत्वपूर्ण बदलाव देखा गया। जहां महिला मतदाताओं की भागीदारी दर (Voter Turnout Rate - VTR) पुरुषों से अधिक रही। निर्वाचन आयोग के अनुसार, महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 65.78% था, जबकि पुरुषों का 65.55%। इससे महिला और पुरुष मतदाताओं के बीच 0.23% का अंतर बना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed