फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   100 year old women got jail in power theft case, got bail after five days

बिजली चोरी के आरोप में 100 साल की महिला को जेल, पांच दिन बाद मिली जमानत 

Thu, 13 Dec 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Thu, 13 Dec 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
100 year old women got jail in power theft case, got bail after five days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के अहमदाबाद में एक 100 साल की वृद्ध महिला को बिजली चोरी के मामले में अदालत में पेस न होना काफी मंहगा पड़ गया। अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया। 5 दिन जेल में रहने के बाद उच्च न्यायालय से उन्हें मानवीय आधार पर सशर्त जमानत मिल गई। आरोपी महिला का नाम वसीमाबाई निजामुद्दीन अंसारी है।

विज्ञापन


साल 2014 में अहमदाबाद के एक थाने में वसीमाबाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद विशेष अदालत में चार्जशीट दायर की गई थी। वसीमा मामले से जुड़ी सुनवाई के लिए कभी भी अदालत में पेश नहीं हुई। जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार करके उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पांच दिनों के बाद उन्हें जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा, 'वह अदालती कार्यवाही में उपस्थित न होने के संदर्भ में जो कारण दे रही हैं वह सही नहीं है। मगर उनकी 100 साल की उम्र और स्वास्थ्य कारणों को देखते हुए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए।' महिला की उम्र के कारण सरकारी वकील ने भी जमानत का विरोध नहीं किया। महिला का कहना था कि उसकी उम्र ज्यादा है और वह बिस्तर पर रहती है इसलिए अदालत नहीं आ सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed