{"_id":"6250df3dc67d4e31d6464fa6","slug":"10-thousand-atal-tinkering-labs-and-101-incubation-centers-will-be-opened-in-a-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगी मुहर: एक साल में 10 हजार अटल टिंकरिंग लैब, 101 इनक्यूबेशन सेंटर खुलेंगे, पढ़ें कुछ खास खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लगी मुहर: एक साल में 10 हजार अटल टिंकरिंग लैब, 101 इनक्यूबेशन सेंटर खुलेंगे, पढ़ें कुछ खास खबरें
Sat, 09 Apr 2022 06:49 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 09 Apr 2022 06:49 AM IST
सार
अटल टिंकरिंग लैब और अटल इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने का उद्देश्य स्कूल, विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थानों, एमएसएमई और उद्योग स्तरों पर हस्तक्षेप के माध्यम से देशभर में नवाचार और उद्यमिता का एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना और बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को अटल इनोवेशन मिशन को मार्च 2023 तक विस्तार देने पर मुहर लगा दी। इसके तहत देशभर में 10 हजार अटल टिंकरिंग लैब, 101 अटल इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित होंगे। इसके अलावा अटल न्यू इंडिया चैलेंजेस के तहत 200 स्टार्टअप को सहयोग किया जाएगा। इस पर कुल 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा।
विज्ञापन
नीति आयोग ने वित्तमंत्री की 2015 के आम बजट में की गई घोषणा के आधार पर अटल इनोवेशन मिशन की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य स्कूल, विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थानों, एमएसएमई और उद्योग स्तरों पर हस्तक्षेप के माध्यम से देशभर में नवाचार और उद्यमिता का एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना और बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
मुद्रा योजना : 34.43 करोड़ को मिला कर्ज
पिछले सात साल में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 34.43 करोड़ लोगों को 18.60 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने योजना की सातवीं वर्षगांठ पर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
योजना 8 अप्रैल, 2015 को शुरू हुई थी। इसके तहत दिए गए कुल कर्ज में 68% से ज्यादा महिलाओं को दिया गया। 22 फीसदी कर्ज उन नए उद्यमियों को दिया गया, जिन्होंने इस योजना के शुरू होने के बाद किसी तरह का कर्ज नहीं लिया था। योजना के तहत छोटे उद्यमों को 10 लाख रुपये का कर्ज मिलता है।
एक्सिस और आईडीबीआई बैंक पर 1.83 करोड़ रुपये का जुर्माना
आरबीआई ने नियमों के उल्लंघन के मामले में एक्सिस और आईडीबीआई बैंक पर 1.83 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें एक्सिस बैंक पर 93 लाख रुपये और आईडीबीआई बैंक पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।
केंद्रीय बैंक ने आदेश में कहा कि एक्सिस बैंक ने लोन और केवाईसी सहित कई नियमों का पालन नहीं किया। इसकी वजह से उस पर यह कार्रवाई की गई। आईडीबीआई बैंक ने भी धोखाधड़ी के लिए जारी नियमों का उल्लंघन किया, जिससे उस पर कार्रवाई की गई।
आरबीआई ने कहा कि आईडीबीआई बैंक ने स्पांसर बैंक और कॉरपोरेट ग्राहकों के बीच पेमेंट इकोसिस्टम के नियंत्रण से संबंधित नियमों का उल्लंघन किया। इसे उनके ग्राहकों के साथ किसी लेनदेन या एग्रीमेंट की वैधता के रूप में न समझा जाए। इससे पहले भी हाल ही में एक्सिस बैंक पर जुर्माना लगाया गया था।