फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 killed in separate road accidents in West Bengal-Telangana, five killed in mine accident in Tamil Nadu

Accident: बंगाल-तेलंगाना में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 10 की मौत; तमिलनाडु में खदान हादसा, पांच की जान गई

Tue, 20 May 2025 02:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 20 May 2025 02:22 PM IST
सार

तीन राज्यों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं या हादसों में 15 लोगों की मौत हो गई। मामले पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और तमिलनाडु के हैं। बंगाल और तेलंगाना में सड़क हादसों में लोगों की जानें गईं, जबकि  तमिलनाडु में खदान में चट्टानें दरकने से कई मजदूर मलबे में दब गए।

विज्ञापन
10 killed in separate road accidents in West Bengal-Telangana, five killed in mine accident in Tamil Nadu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में मंगलवार को एक कार और बस के बीच हुई टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सात बजे कृष्णानगर-करीमपुर राज्य राजमार्ग पर कंथालिया इलाके के पास हुई। यहां छह लोगों को ले जा रहा चार पहिया वाहन बस से टकरा गया। टक्कर आमने-सामने हुई। सभी मृतक कार में सवार थे।

विज्ञापन


कृष्णनगर पुलिस जिला अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अधिकारी ने बताया, 'जब यह दुर्घटना हुई, तब निजी कार कृष्णानगर से कोलकाता जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि निजी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।' उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त कार से शवों को निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


तमिलनाडु में पत्थर की खदान में चट्टानें गिरीं
इस बीच तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में एक पत्थर की खदान में अचानक चट्टानें गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पीड़ितों में से अधिकतर मजदूर थे। मजदूर जिले के सिंगमपुनारी के पास मल्लाकोट्टई में खदान स्थल पर मलबे के नीचे फंस गए थे। पुलिस और दमकल एवं बचाव सेवा कर्मियों ने पत्थरों को हटाने के बाद तीन लोगों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय दो लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य को मदुरै के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि रात भर हुई बारिश या मजदूरों द्वारा इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों की वजह से यह ढहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना:  सीमेंट से लदे ट्रक और बस के बीच हुई टक्कर 
विकाराबाद जिले के पारिगी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत सीमेंट से लदे ट्रक और बस के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक, विकाराबाद जिला के. नारायण रेड्डी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने विकाराबाद जिले के रंगपुरम के पास हुए सड़क हादसे पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल सहायता और बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed