फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 coaches of LTT Jaynagar Express have been derailed near Nashik

रेल हादसा: जयनगर एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, नासिक के पास की घटना, बचाव कार्य जारी

Sun, 03 Apr 2022 07:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 03 Apr 2022 07:00 PM IST
सार

जयनगर एक्सप्रेस रविवार सुबह 11.30 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से नासिक जाते समय देवलाली (नासिक के पास) में दुर्घटना का शिकार हो गई।

विज्ञापन
10 coaches of LTT Jaynagar Express have been derailed near Nashik
पटरी से उतरे डिब्बे। - फोटो : ani

विस्तार

महाराष्ट्र में नासिक के पास रविवार को ट्रेन हादसा हो गया। यहां तीन बजे के लगभग डाउन लाइन पर लाहवित और देवलाली (नासिक के पास) के बीच 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। मध्य रेलवे सीपीआरओ ने इसकी जानकारी दी। उनके मुताबिक, हादसे की सूचना के तुंरत बाद एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वैन मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जयनगर एक्सप्रेस सुबह 11.30 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से नासिक के लिए रवाना हुई थी। दोपहर तीन बजे जब वह देवलाली (नासिक के पास) पहुंची तभी डाउन लाइन ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तीन ट्रेनें रद्द, तीन के मार्ग बदले

जयनगर एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण रेलवे ने इस रूट से जाने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो वहीं कुछ के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। मध्य रेलवे सीपीआरओ के मुताबिक, तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जिनमें छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से मनमाड जाने वाली  ट्रेन नंबर-12109, मनमाड से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जाने वाली 12110 और ट्रेन नंबर 11401 नंदीग्राम एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। वहीं, तीन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। 



 मध्य रेलवे सीपीआरओ के मुताबिक,  नासिक में ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना में दो लोंगो को मामूली चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। किसी और के घायल होने की खबर नहीं है, किसी की मौत भी नहीं हुई है। पटरियों के पास पाया गया एक शव किसी यात्री का नहीं है। जानकारी के मुताबिक, वह घटना से पहले से वहां था। 
 
उन्होंने बताया कि यात्रियों को लेकर बाकी कोच नासिक की ओर ले जाए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की भी व्यवस्था की गई है। सेंट्रल रेलवे ने बताया कि 11061 एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की वजह से कुछ ट्रेनों को कुछ समय के लिए रद्द, डायवर्ट और टर्मिनेट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed