{"_id":"6158922a8ebc3e0b4b4c97c2","slug":"1-081-gifts-that-pm-got-have-received-bids-till-oct-1-for-e-auction-union-minister-g-kishan-reddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"E-Auction of Gifts: एक अक्तूबर तक ई-नीलामी के लिए पीएम मोदी को मिले 1,081 उपहार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
E-Auction of Gifts: एक अक्तूबर तक ई-नीलामी के लिए पीएम मोदी को मिले 1,081 उपहार
Sat, 02 Oct 2021 10:42 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:42 PM IST
सार
प्रधानमंत्री को भेंट किए गए उपहारों की तीसरी बार ई-नीलामी हो रही है। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक pmmementos.gov.in के माध्यम से इसे आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार के रूप में मिले 1,000 से अधिक वस्तुएं नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में प्रदर्शित हैं। इन्हें एक अक्टूबर तक ई-नीलामी के लिए बोलियां मिली हैं। इस वर्ष लगभग 1,348 स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी की जा रही है। यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को दी।
विज्ञापन
इनमें टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के पदक विजेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में दिए गए उपकरण भी शामिल हैं। नीलामी से प्राप्त राशि नमामि गंगे परियोजना में जाएगी। यह प्रधानमंत्री को भेंट किए गए उपहारों की ई-नीलामी का तीसरा दौर है और 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक pmmementos.gov.in के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन