फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virak Jokes: जब बेटे ने कॉलेज के फंक्शन में जाने के लिए पापा से मांगी कार की चाबी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 07 Sep 2025 05:30 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 07 Sep 2025 05:30 PM IST
सार

Latest Jokes: आज के जीवन में जब तनाव काफी बढ़ रहा है ऐसे में इंसान का हंसना काफी जरूरी है। इससे उसका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Latest Hindi Jokes Viral And Funny Jokes Husband Wife Jokes Teacher Student Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Latest Hindi Jokes: हंसी की बात हो और चुटकुलों की बात न की जाए तो कुछ अधूरा सा रह जाता है। चुटकुले हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से टेंशन को कम करने का काम करते हैं। ऑफिस में दोस्तों के साथ की गई मजाकिया बातें, व्हाट्सएप पर आने वाले फनी मैसेज हमारे चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। आज के जीवन में जब तनाव काफी बढ़ रहा है ऐसे में इंसान का हंसना काफी जरूरी है। इससे उसका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप खिलखिलाकर हंसने लगेंगे। 



बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा,
तो ज्यादा शान ज्यादा बढ़ेगी.....

Latest Hindi Jokes Viral And Funny Jokes Husband Wife Jokes Teacher Student Jokes
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े
इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है?
चिंटू- सर, पहले वाक्य से पता चलता है कि व्यक्ति की शादी नहीं हुई है, 
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा होने का पता चलता है
टीचर अभी तक बेहोश है.....

पत्नी (पति से)- शादी के बाद पत्नी को हमेशा खुश रखना चाहिए
पति- शादी करके पत्नी को खुश रखना बड़ी बात नहीं है
बल्कि शादी करके खुद खुश रहना बड़ी बात है....

Latest Hindi Jokes Viral And Funny Jokes Husband Wife Jokes Teacher Student Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर- खाना कहां खाते हो?
पिंटू- रोजाना होटल में ही खाता हूं
डॉक्टर- अरे रोजाना होटल में खाना मत खाया करो
पिंटू- ओह, ठीक है अब पैक करा के घर ले आया करुंगा
डॉक्टर बेचारा बेहोश हो गया.....


Latest Jokes: सुरेश ने जब टीटी से पूछा पंजाब एक्सप्रेस कब आएगी? फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Hindi Jokes Viral And Funny Jokes Husband Wife Jokes Teacher Student Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

रिंकी - इतनी देर से तू क्या सोच रही है? 
चिंकी - कल रात की आंधी में एक टी- शर्ट मेरे घर आकर गिर गई
रिंकी - तो इसमें क्या हुआ? 
चिंकी - सोच रही हूं कि जींस ले लूं या फिर
एक और आंधी का इंतजार करूं......

पिंकी- यार मेरे पापा ने कहा है कि अगर इस बार मैं परीक्षा में फेल हुई तो 
मेरी शादी कर देंगे
रिंकी- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पिंकी- बस रिसेप्शन का ड्रेस लेना बाकी है.....

विज्ञापन
Latest Hindi Jokes Viral And Funny Jokes Husband Wife Jokes Teacher Student Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik

राजू- समय रहते शादी कर लेनी चाहिए
सुरेश- ऐसा क्यों?
गर्लफ्रेंड डिप्रेशन में साथ नहीं देती, बीवी ही काम आती है
जो भले चैन से जीने न दे, पर मरने भी नहीं देगी.....

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed