Latest Hindi Jokes: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....
Latest Jokes: सुरेश ने जब टीटी से पूछा पंजाब एक्सप्रेस कब आएगी? फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
Hindi Jokes: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी- शादी से पहले तो तुम कहते थे कि
शादी के बाद मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार करूंगा
अब क्या हुआ?
पति- सच बताऊं?
पत्नी- हां बताओ
पति- मुझे नहीं लगता था कि हमारी शादी हो ही जाएगी.....
पति- तुम मायके जाती हो तो कैसा महसूस करती हो?
पत्नी- हम औरतों की उम्र 45 वाली क्यों न हो,
मायके में पैर रखते ही 16 की उम्र वाली फिलिंग आ जाती है
पति- अच्छा
पत्नी- तुम बताओ, तुम्हें ऐसी 16 की उम्र वाली फिलिंग कब आती है?
पति- बस, हमारा भी वही है, जब तम मायके जाती हो.....
डॉक्टर- इंजेक्शन लिखा था, क्यों नहीं खरीदा?
मरीज- शनिवार को सुई नहीं खरीदते, शनिदेव नाराज हो जाएंगे
डॉक्टर- खरीद लो, वरना यमराज नाराज हो जाएंगे.....
Funny Jokes: जब राजू किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया, वजह जानकर हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप
रमेश- ये क्या हुआ, तुझे इतनी चोट कैसे लगी?
सुरेश- मेरी बीवी ने मेरी पिटाई कर दी
रमेश- क्यों, ऐसा क्या कर दिया तुमने?
सुरेश- आज मेरी पत्नी के माता-पिता अचानक बिना बताए घर पर आ गए
रमेश- तो फिर क्या हुआ
सुरेश- पत्नी ने कहा कि बाहर जाकर उनके लिए कुछ ले आओ
रमेश- फिर?
सुरेश- तो मैं उनके जाने के लिए टैक्सी ले आया.....
सुरेश- पंजाब एक्सप्रेस कब आएगी?
टीटी- पांच बजे
सुरेश- लोकल?
टीटी - 9 बजे, आपको जाना कहां है?
सुरेश- कही नहीं, बस पटरी पर लेटकर सेल्फी लेनी है......
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)