पति-पत्नी की ये तीखी नोंकझोंक पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे, पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-------------------------------------------
किडनैपर - तुम्हारा बेटा अब हमारे कब्जे में है।
मां - बात करवाना जरा उससे...
किडनैपर ने बेटे को फोन दिया.
मां - तू वहां क्या कर रहा है, अब धनिया लाके कौन देगा मुझे?
पप्पू (अपने दोस्त से) - सोचा था, दो पैग मार के 10 बजे तक घर पहुंचा जाऊंगा...
गप्पू - हां तो क्या हुआ?
पप्पू - ये पैग और टाइम कब आपस में बदल गए, पता ही नहीं चला...!!!
बाबा जी का ज्ञान...
खुद को इतना मजबूत बनाओ कि ऊपर वाला भी सोचने पर मजबूर जाये कि...
.
.
.
मैंने तो इसे मिट्टी का बनाया था, ये अंबुजा सीमेंट कैसे बन गया...!!!
सदमा लगने की वजह से पति इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है...
.
वजह...
.
पत्नी बोली थी, दो मिनट में तैयार होकर आती हूं...
.
और...
.
ठीक दो मिनट में ही तैयार होकर आ गयी!!!
पत्नी - चल तो रहे हो,
मायके लड़ना मत
वो मेरे पापा का घर है।
पति (झुंझलाकर) - तो मेरे बाप का घर क्या कुरुक्षेत्र है,
जो रोज महाभारत करती रहती हो...!!!