अगर जिंदगी में खुश रहना है तो सामने वाले की सारी... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------
कोई बता सकता है...
.
जब पत्नी बच्चों को डांटती है...
.
तो बीच-बीच में...
.
टेढ़ी नजरों से पति को क्यों देख रही होती है...!!!
लड़की - डॉक्टर साहब, देखो चोट लग गई है।
.
डॉक्टर - चोट लगने के बाद कुछ लगाया था?
.
लड़की - हां...
.
डॉक्टर - क्या लगाया था?
.
लड़की - व्हाट्सएप स्टेटस...!!!
अगर जिंदगी में खुश रहना है...
.
तो...
.
सामने वाले की सारी बकवास सुन लो...
.
फिर मन में बोल दो- पागल है...!!!