इन तीन तरीकों से Free में ले सकते हैं अमेजन प्राइम की मेंबरशिप

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 15 Jul 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
How to get Amazon Prime membership completely free, here is the three ways
amazon prime membership - फोटो : amar ujala

    अमेजन की प्राइम डे सेल की शुरुआत 15 जुलाई से हो गई है, जो 16 जुलाई तक चलेगी। अमेजन की प्राइम डे सेल का आयोजन दुनियाभर के 18 देशों में हुआ है, हालांकि इस सेल में सिर्फ वही लोग खरीदारी कर सकते हैं, जिनके पास अमेजन की प्राइम मेंबरशिप है। अमेजन प्राइम मेंबरशिप पेड है। ऐसे में यदि आपको एक महीने के लिए प्राइम मेंबरशिप लेनी है, तो आपको 129 रुपये देने होंगे, वहीं 999 रुपये में आप पूरे एक साल के लिए अमेजन प्राइम की मेंबरशिप ले सकते हैं। चलिए आज हम आपको फ्री में अमेजन प्राइम की मेंबरशिप लेने का तरीका बताते हैं...

    vodafone
    vodafone

    Vodafone के लिए

    यदि आपके पास वोडाफोन का पोस्टपेड प्लान है, तो आपको फ्री में एक साल के लिए अमेजन प्राइम की मेंबरशिप मिल सकती है। दरअसल वोडाफोन के रेड पोस्टपेड प्लान के साथ अमेजन प्राइम की मेंबरशिप मिलती है। वोडाफोन के रेड पोस्टपेड प्लान की शुरुआती कीमत 399 रुपये है। वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान को लेने के बाद वोडाफोन प्ले एप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करना होगा और फिर अमेजन प्राइम के लिए क्लेम करना होगा।

    Airtel Thanks
    Airtel Thanks

    Airtel के लिए

    वोडाफोन की तरह एयरटेल भी अपने ग्राहकों को अमेजन प्राइम की सर्विस प्री-पेड और पोस्टपेड ग्राहकों को दे रही है। हाल ही में एयरटेल ने एयरटेल थैंक्स प्रोग्राम के तहत 299 रुपये का प्री-पेड प्लान पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ अमेजन प्राइम की मेंबरशिप भी मिल रही है। इस ऑफर को लेने के लिए आपको एयरटेल थैंक्स एप डाउनलोड करना होगा और उसके बाद बैनर पर क्लिक करके ऑफर के लिए क्लेम करना होगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें