फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Winter Carnival Manali starts from monday CM Sukhu will inaugurate it

Winter Carnival Manali: मनाली में आज से विंटर कार्निवल की धूम, सीएम सुक्खू करेंगे शुभारंभ; जानें विस्तार से

Mon, 20 Jan 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 20 Jan 2025 02:00 AM IST
सार

सोमवार से मनाली विंटर कार्निवल का आगाज हो जाएगा। कार्निवल के लिए मनाली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। माल रोड पर शानदार सजावट की गई है।

विज्ञापन
Winter Carnival Manali starts from monday CM Sukhu will inaugurate it
विंटर कार्निवल के लिए सजा मनाली का मॉल रोड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को माता हिडिंबा की विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद पांच दिवसीय कार्निवल का आगाज हो जाएगा। परिधि गृह से माल रोड तक सांस्कृतिक झांकियां निकाली जाएंगी। झांकियों में देश के विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दल और मनाली विधानसभा के महिला मंडल अपनना हुनर दिखाएंगे।

विज्ञापन


कार्निवल के लिए मनाली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। माल रोड पर शानदार सजावट की गई है। सोमवार सुबह हिडिंबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री परिधि गृह से हरी झंडी दिखाकर झांकियों को रवाना करेंगे। दोपहर को वह मनुरंगशाला मे पांच दिन तक चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। कार्निवल में विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवल प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार धमाल मचाएंगे। स्थानीय लोक कलाकारों को भी मौका मिलेगा। मनुरंगशाला और माल रोड दोनों ही जगह पर कार्निवल के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि कार्निवल की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन


वर्षों बाद होगी शीतकालीन खेलें
विंटर कार्निवल के दौरान इस साल शीतकालीन खेलों का भी आयोजन किया जा रहा है। सोलंगनाला की स्की ढलान पर 22 से 24 जनवरी तक विभिन्न वर्ग की स्कीइंग और स्नो बोर्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। विंटर गेम्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष लुदर चंद ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed