फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   who will himachal bjp new chief Preparations to strike ethnic and regional balance

Himachal BJP: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी 25 के बाद संभव, जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की तैयारी

Wed, 15 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 15 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष की  नियुक्ति आगे खिंच सकती है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद के लिए पार्टी के कई नेता रेस में हैं।

विज्ञापन
who will himachal bjp new chief Preparations to strike ethnic and regional balance
भाजपा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश भाजपा को 25 जनवरी के बाद नया प्रदेशाध्यक्ष मिल सकता है। संगठन में 30 मंडल अध्यक्षों के चयन पर सहमति नहीं बन पा रही है। ऊना में जिला अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पा रहा है। इससे प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति आगे खिंच सकती है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद के लिए पार्टी के कई नेता रेस में हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व इस मामले में कोई चौंकाने वाला फैसला ले सकता है। इसके लिए क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को विशेष रूप से ध्यान दिया जा सकता है।

विज्ञापन


इन दिनों प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं। भाजपा के 171 मंडलों में से अभी केवल 141 में ही अध्यक्ष बनाए गए हैं। यानी 30 मंडलों में चुनावी प्रक्रिया अटकी है। ऊना जिला में 60 फीसदी मंडल अध्यक्षों के चुनाव अटके हैं। ऐसे में तकनीकी रूप से जिला अध्यक्ष का चुनाव नहीं किया जा पा रहा है। मंडल अध्यक्षों पर फैसला होते ही जिला अध्यक्ष का चुनाव भी हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार बुधवार तक करीब 20 मंडलों में अध्यक्षों के नाम पर सहमति बनाई जा सकती है। इसके बाद 10 अन्य मंडल अध्यक्षों पर वीरवार तक निर्णय हो सकता है। इसके साथ ही ऊना जिला के अध्यक्ष का भी चुनाव कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा के 17 संगठनात्मक जिले हैं। इनमें से 16 पर जिला अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। केवल एक जिला ऊना के अध्यक्ष पर ही निर्णय होना है। इसके बाद 25 से 31 जनवरी के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर भी निर्णय हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 के बाद आएंगे चुनाव प्रभारी जितेंद्र सिंह
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया के लिए पार्टी के प्रदेश के प्रभारी केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह 17 जनवरी के बाद हिमाचल आएंगे। वे कुछ दिन प्रदेश के दौरे पर ही रहेंगे। वे हिमाचल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से अध्यक्ष पद के लिए बनाए पैनल पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed