फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Wedding cards distributed families confused due to closure of Tourism Development Corporation hotels

HPTDC Hotel Issue: अब क्या करें? शादी के बंट गए कार्ड, पर्यटन विकास निगम के होटल बंद होने से असमंजस में परिवार

Mon, 25 Nov 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 25 Nov 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कोर्ट द्वारा एचपीटीडीसी के होटलों को बंद करने के आदेश के बाद लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
Wedding cards distributed families confused due to closure of Tourism Development Corporation hotels
होटल एप्पल ब्लॉसम फागू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एक लाख बीस हजार रुपये देकर एक महीने पहले मैंने होटल एप्पल ब्लॉसम फागू में शादी की बुकिंग की थी। मेरी शादी के कार्ड बंट चुके हैं, समारोह स्थल पर होटल का नाम छपा है। होटल बंद करने के आदेशों के बाद अब नई समस्या खड़ी हो गई है। चौपाल के रहने वाले रिशु भंडारी ने कुछ इस तरह अपनी परेशानी अमर उजाला से साझा की। रिशु ने बताया कि वह पेशे से बागवान हैं, बिजनेस भी करते हैं। 9 दिन बाद 4 और 5 दिसंबर को उनकी शादी है। कैटरिंग, डेकोरेशन, डीजे, बैंड बाजा, फोटो, वीडियोग्राफी सब तैयारियां पूरी हैं। एकाएक होटल बंद करने के आदेशों ने पूरे परिवार की परेशानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


इन दिनों शादियों के इतने मुहूर्त हैं कि कोई दूसरा बैंक्वेट हॉल भी नहीं मिल रहा। जिन होटलों में शादियां हो रही हैं, उन्हें कुछ मोहलत दी जानी चाहिए। रिशु भंडारी की तरह उन लोगों की परेशानी बढ़ गई है, जिन्होंने पर्यटन विकास निगम के होटलों में शादियों की अग्रिम बुकिंग करवा रखी है। पर्यटन निगम के होटल एप्पल ब्लॉसम फागू, होटल गिरी गंगा खड़ापत्थर, होटल बाघल दाड़लाघाट सहित अन्य होटलों में शादी समारोहों की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन


भारतीय नौसेना में काम करने वाली मधु की शादी 8 और 9 दिसंबर को है। इन्होंने होटल एप्पल ब्लॉसम में 1.20 लाख रुपये जमा करवाकर बुकिंग करवाई है। होटल बंद करने के आदेशों के बाद मधु परेशान हैं। मधु ने बताया कि शादी की पूरी तैयारियां हो गई हैं, बहुत शॉर्ट नोटिस में होटल बंद होने की जानकारी मिली। किसी दूसरी लोकेशन पर पूरी तैयारियां फिर से करना बेहद मुश्किल होगा। होटल मैनेजमेंट किसी दूसरी प्रापर्टी में शादी करवाने या एडवांस पेमेंट वापस करने की बात भी कर रहा है। पर्यटन विकास निगम के होटल बाघल में 24, 25 फरवरी की शादी की बुकिंग के लिए इंक्वायरी आई थी, बात तय हो गई थी। इस बीच होटल बंद करने के आदेश आ गए। फिलहाल होटल प्रबंधन ने न तो एडवांस लिया है न ही बुकिंग कंफर्म की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन निगम की ही करे दूसरी जगह का इंतजाम
जुब्बल के पूर्व सैनिक प्रमोद मिस्टा ने 8 मई को बेटी की शादी के लिए खड़ापत्थर के होटल गिरिगंगा में बुकिंग करवाई है। एडवांस पेमेंट भी कर दी है। होटल बंद होने के आदेशों के बाद प्रमोद का कहना है कि अगर होटल बंद होना था तो बुकिंग नहीं ली जानी चाहिए थी। अब पर्यटन निगम ही शादी के लिए जगह का इंतजाम करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed