फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weather is clear in Himachal Pradesh till March 9 possibility of rain and snowfall from March 10

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में नौ मार्च तक मौसम साफ, दस मार्च से बारिश और बर्फबारी की संभावना; जानें

Thu, 06 Mar 2025 08:37 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 06 Mar 2025 08:37 PM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में नौ मार्च तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। दस मार्च से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
Weather is clear in Himachal Pradesh till March 9 possibility of rain and snowfall from March 10
मनाली के सोलंगनाला में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मंडी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बर्फबारी व भूस्खलन से कुल्लू में 37 और लाहौल में 153 सड़कें अभी बंद हैं। कुल्लू में 43 और लाहौल-स्पीति में बिजली के 164 ट्रांसफार्मर भी ठप हैं। मौसम खुलने के बाद कुल्लू से लेकर लाहौल तक हिमखंड गिरने का खतरा अभी बरकरार है।

विज्ञापन


प्रदेश में नौ मार्च तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। दस मार्च से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 10 से 12 मार्च तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में वीरवार को दिनभर मौसम साफ रहा। उधर, जिला कुल्लू में एचआरटीसी की 10 बसें अभी भी फंसी हैं। अटल टनल रोहतांग होकर मनाली-केलांग-जिस्पा तक हाईवे तीन फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। जलोड़ी दर्रा अभी भी बंद है।
विज्ञापन


हिमखंड गिरने की संभावना के चलते कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने पर्यटकों व आम लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। वीरवार को बिलासुपर में अधिकतम तापमान 26.5, ऊना में 25.0, सोलन में 24.0, सुंदरनगर में 26.4, भुंतर में 24.5, धर्मशाला में 18.4, नाहन में 22.7, शिमला में 17.4, मनाली में 16.4, कांगड़ा में 25.2 और चंबा में 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी -12.4
ताबो -9.1
केलांग -8.4
कल्पा -0.9
मनाली  1.1
डलहौजी 1.2
धर्मशाला 4.5
ऊना 4.6
सोलन 6.1
शिमला  6.4
बिलासपुर  7.1
मंडी 7.7
कांगड़ा 8.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed