फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   water level in a drain in Jagatkhana Kullu increased Due to heavy rains

हिमाचल: जगातखाना में बादल फटा, नाले में बाढ़ आने से 15 गाड़ियां बहीं; आठ जिलों में बारिश और अंधड़ की चेतावनी

Sat, 24 May 2025 09:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला Published by: श्याम जी. Updated Sat, 24 May 2025 09:46 PM IST
सार

निरमंड ब्लॉक के जगातखाना में शनिवार शाम बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ के साथ आए मलबे में सड़क किनारे खड़े करीब 15 वाहन बहकर सतलुज नदी में पहुंच गए। 

विज्ञापन
water level in a drain in Jagatkhana Kullu increased Due to heavy rains
पानी बढ़ने से 15 वाहन बहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के रामपुर से सटे कुल्लू जिले के निरमंड ब्लॉक के जगातखाना में शनिवार शाम बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ के साथ आए मलबे में सड़क किनारे खड़े करीब 15 वाहन बहकर सतलुज नदी में पहुंच गए। रामपुर उपमंडल में कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। इससे सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ज्योति राणा ने बताया कि बादल फटने की घटना कुल्लू जिले के तहत हुई है। रामपुर में भारी बारिश के कारण तीन सड़कें अवरुद्ध हुई थीं। देर रात तक तीनों सड़कों को बहाल कर दिया था।

विज्ञापन


उधर चंबा के पांगी और भरमौर की चोटियों सहित रोहतांग में बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला, कुल्लू, लाहौल, चंबा और धर्मशाला में बादल बरसे। मैदानी जिलों में धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान फिर 39.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कोकसर घाटी समेत बंजार और आनी में भी बारिश हुई है। इससे रबी की फसल की कटाई के साथ लहसुन निकालने का काम प्रभावित हुआ। कांगड़ा में दोपहर बाद लगभग तीन बजे धर्मशाला, देहरा, पालमपुर सहित अन्य स्थानों पर तेज बारिश शुरू हुई।
विज्ञापन

 

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में बारिश और अंधड़ के आसार जताए हैं। 28 मई तक इन क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा।

हिमाचल में 20 जून तक आ सकता है मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में 20 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। केरल में आठ दिन पहले मानसून पहुंचने से प्रदेश में भी इस वर्ष मानसून के सामान्य से पहले प्रवेश करने की संभावना है। हालांकि, आने वाले दिनों में मानसून की रफ्तार पर स्थिति निर्भर करेगी।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 39.2
नेरी 38.1
हमीरपुर 37.3
भुंतर 36.0
बिलासपुर 35.8
कांगड़ा 35.7
सुंदरनगर 35.4
नाहन 34.4
मंडी 34.4
धर्मशाला 31.0
सोलन 30.0
चंबा 30.0
मनाली 28.2
शिमला 25.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed