{"_id":"f12caef6-5ada-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"virbhadra-singh-govt-nod-to-restore-pta-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहाल होंगे बाहर निकाले गए पीटीए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहाल होंगे बाहर निकाले गए पीटीए शिक्षक
शिमला/ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2013 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों से धूमल सरकार के कार्यकाल में जांच और रेगुलर शिक्षकों की तैनाती पर निकाले गए पीटीए शिक्षकों की जल्द बहाली हो सकती है। मुख्य सचिव एस राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीटीए शिक्षकों को लेकर पांच साल में जारी हर आदेशों की समीक्षा की गई। इनमें जिन बिंदुओं पर कानूनी सलाह लेना जरूरी है, उन मामलों पर प्रदेश विधि विभाग से कानूनी सलाह लेने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
जिन पीटीए शिक्षकों की पूर्व सरकार के समय में रेगुलर शिक्षकों को भेज कर सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं, उनकी बहाली शीघ्र ही होगी। भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को पूरा करने वाले सभी पीटीए शिक्षकों को बहाल कर दिया जाएगा। इनके अलावा किस तरह से पीटीए शिक्षकों के लिए स्थाई पालिसी का निर्माण किया जा सकता है। इन मसलों पर भी विस्तार से चरचा की गई।
विज्ञापन
बैठक में न्यायालयों के आदेशों को चुनौती नहीं दी गई है, ऐसे में आदेशों का उल्लंघन कर पीटीए शिक्षकों को राहत देना सरकार के लिए भी बड़ी चुनौती होगी। ऐसे में नियमों को बदल कर या कोई अन्य तरीका तलाश कर पीटीए शिक्षकों को राहत देने के मसले पर विभाग की ओर से भी कई प्रस्ताव रखे गए हैं। पीटीए शिक्षकों को राहत देने के लिए बनाई गई कमेटी की अगली बैठक 4 फरवरी को होगी। इसमें कानूनी सलाह के बाद क्या किया जा सकता है, इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूर्व सरकार के समय में 917 शिक्षक पहली जांच के बाद और इसके बाद सैकड़ों पीटीए शिक्षकों को कई बार रेगुलर शिक्षक भेज कर निकाला गया था।
मुख्य सचिव एस राय ने बताया कि पीटीए शिक्षकों के मसले पर कमेटी की पहली बैठक हुई है। इसमें रेगुलर शिक्षकों को भेज कर निकाले गए पीटीए शिक्षकों को शीघ्र ही बहाल करने का फैसला लिया गया है।