{"_id":"68501888cfd1a6cd2a0936d6","slug":"vimal-negi-death-case-interim-bail-of-former-power-corporation-md-meena-extended-till-july-14-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमल नेगी डेथ केस: पावर कॉरपोरेशन के पूर्व एमडी मीणा की अंतरिम जमानत 14 जुलाई तक बढ़ी, जानें विस्तार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमल नेगी डेथ केस: पावर कॉरपोरेशन के पूर्व एमडी मीणा की अंतरिम जमानत 14 जुलाई तक बढ़ी, जानें विस्तार से
Mon, 16 Jun 2025 06:43 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 16 Jun 2025 06:43 PM IST
सार
सोमवार को हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के पूर्व एमडी एवं आईएएस अधिकारी हरिकेश मीणा की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत से जुड़े मामले में पावर कॉरपोरेशन के पूर्व एमडी हरिकेश मीणा की अंतरिम जमानत 14 जुलाई तक बढ़ा दी है। अदालत ने सीबीआई को इस मामले में बेस्ट स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के निर्देश दिए है। सीबीआई की ओर अदालत में रिपोर्ट पेश करने के लिए चार सप्ताह के समय की मांग की गई थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर दिया।
विज्ञापन
विमल नेगी की मौत की जांच का मामला सीबीआई को जाने के बाद अदालत ने सरकार के नाम को याचिका से हटा दिया है। अब सीबीआई को याचिका में पार्टी बनाया गया है। न्यायाधीश विरेंद्र सिंह की अदालत में अब सीबीआई मीणा की अंतरिम जमानत का विरोध करेगी। सोमवार को सुनवाई के दौरान मीणा व्यक्तिगत तौर पर पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
उन्होंने न्यायालय में विमल नेगी की मौत मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर कर रखी है। इसी पर अब बहस होनी है। गौरतलब है कि इस मामले में 10 मार्च से लापता एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर रहे विमल नेगी का 18 मार्च को बिलासपुर स्थित गोबिंदसागर झील में शव मिला था। उनकी पत्नी का आरोप है कि उच्च अधिकारियों ने उनके पति को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया है। पूरे मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन