{"_id":"67dd6ee22363d5018300ad07","slug":"vimal-negi-death-case-15-days-ultimatum-to-the-government-brother-surendra-2025-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विमल नेगी मौत मामला: सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम, भाई सुरेंद्र बोले- कुछ नहीं किया तो अगला कदम उठाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमल नेगी मौत मामला: सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम, भाई सुरेंद्र बोले- कुछ नहीं किया तो अगला कदम उठाएंगे
Sat, 22 Mar 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:00 AM IST
सार
Vimal Negi Death Case: एचपीसीएल के प्रमुख अभियंता विमल नेगी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में बड़े भाई सुरेंद्र नेगी ने शुक्रवार को कहा कि परिवार ने सरकार को आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विमल नेगी (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचपीसीएल के प्रमुख अभियंता विमल नेगी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में परिजन लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। विमल के बड़े भाई सुरेंद्र नेगी ने शुक्रवार को कहा कि परिवार ने सरकार को आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर इस दौरान पुलिस आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करती है तो फिर हम अगला कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार बड़े दुख से गुजर रहा है। इसलिए वह अभी ज्यादा कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
अब तक क्या हुआ
10 मार्च से लापता चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव 18 मार्च को बिलासपुर स्थित गोबिंदसागर झील में मिला था। नेगी के लापता होने के बाद उनकी पत्नी ने सीएम को पत्र लिखकर पावर कॉरपोरेशन के एमडी हरिकेश मीणा, निदेशक देशराज समेत अन्य उच्च अधिकारियों पर उनके पति को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। बुधवार को आक्रोशित परिजनों के साथ कर्मचारी भी सड़क पर उतर आए थे। परिजनों की शिकायत पर देर शाम एचपीपीसीएल के एमडी हरिकेश मीणा और निदेशक देशराज पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरकार ने इन दोनों को पदों से हटाकर पूरे मामले की जांच अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ओंकार शर्मा को साैंप दी है।
विज्ञापन
स्टाफ से पूछताछ करने के बाद आरोपी अधिकारियों को तलब करेगी पुलिस
पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस की दूसरे दिन भी कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ जारी रही। शुक्रवार को न्यू शिमला पुलिस की टीम सुबह 11:30 बजे के करीब कॉरपोरेशन के कार्यालय में पहुंची। सूत्रों के मुताबिक स्टाफ से पूछताछ के बाद आरोपों के घेरे में आए अफसरों को भी पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है।
इस दौरान निगम के इलेक्ट्रिक विंग के स्टाफ से विमल नेगी की पिछले दिनों की कार्यप्रणाली और उच्च अधिकारियों द्वारा दबाव बनाने को लेकर भी सवाल पूछे गए हैं। साथ ही सभी के बयान दर्ज भी किए जा रहे हैं। पुलिस की यह पूछताछ शाम 5:00 बजे तक जारी रही। इससे पहले वीरवार को भी पुलिस ने पावर कॉरपोरेशन के बीसीएस कार्यालय में करीब नौ घंटे तक कर्मचारियों और अधिकारियों से सवाल किए।
पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विमल नेगी को उच्च अधिकारी कितने समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। किरण नेगी ने बुधवार को कॉरपोरेशन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया था कि उनके पति को देर रात तक कार्यालय में काम के लिए बैठाया जाता था। बीमार होने के बावजूद भी उच्च अधिकारियों की ओर से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में तत्कालीन एमडी समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।