फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vimal Negi Case CBI team went to Ghumarwin in Vimal Negi death case fishermen will be questioned

Vimal Negi Case: विमल नेगी मौत मामले में घुमारवीं गई सीबीआई टीम, मछुआरों से होगी पूछताछ

Tue, 10 Jun 2025 10:30 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Jun 2025 10:30 AM IST
सार

चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई की टीम घुमारवीं में मछुआरों से बातचीत कर तथ्य जुटा सकती है। घुमारवीं से पहले सीबीआई की एक टीम बिलासपुर का दौरा कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Vimal Negi Case CBI team went to Ghumarwin in Vimal Negi death case fishermen will be questioned
मृतक विमल नेगी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई की एक टीम रविवार रात को घुमारवीं गई है। विमल नेगी को अंतिम बार घुमारवीं से अड्डे पर देखा गया था। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ भी की गई है। सोमवार को टीम घुमारवीं में ही विमल नेगी की मौत के साक्ष्य जुटाती रही।

विज्ञापन


सीबीआई की टीम जांच को आगे बढ़ाने को विमल नेगी के मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव की जांच एफएसएल नई दिल्ली को भेज रही है। सोमवार को सीबीआई की टीम ने पॉवर कारपोरेशन के मुख्यालय जाना था लेकिन टीम शाम तक घुमारवीं से वापस आ सकी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पावर कॉरपोरेशन से और कुछ रिकाॅर्ड जुटाया जा सकता है। 
विज्ञापन


यह भी जानकारी मिली है कि मछुआरों से सीबीआई फिर तथ्य जुटा सकती है। डीआईजी के दिल्ली लौटने के बाद सीबीआई के दो कर्मचारी शिमला पहुंचे हैं। बेस कैंप में इस समय सीबीआई के सात लोग मामले की जांच करने में जुटे हैं। घुमारवीं से पहले सीबीआई की एक टीम बिलासपुर का दौरा कर चुकी है। यह टीम बिलासपुर में यह पता लगाने गई थी कि आखिर विमल नेगी शिमला से बिलासपुर जाते वक्त रास्ते में कहां-कहां रुके। बिलासपुर पहुंचने के बाद वह कहां-कहां गए और किससे मिले। सीबीआई की टीम ने उस स्थान का दौरा कर रही है। परिजनों ने शिकायत के आधार पर विमल नेगी के मानसिक दबाव से जुड़े आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) की प्रशासनिक जांच रिपोर्ट, पूर्व पुलिस महानिदेशक के शपथ पत्र और पुलिस एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट का भी अध्ययन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय ने विमल नेगी केस की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश पारित किए थे। प्रदेश सरकार ने भी प्रशासनिक जांच का जिम्मा अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को सौंपा था। प्रशासनिक जांच में जिन जिन कर्मचारियों और अधिकारियों से बातचीत हुई थी, सीबीआई अब उनसे भी बातचीत कर साक्ष्य जुटाएगी। सीबीआई ने विमल नेगी की पत्नी और भाई से तथ्य जुटा लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed