फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Yuva Shakti Club Panjoa steps forward to help orphaned brothers.

Una News: अनाथ भाइयों की मदद को आगे आया युवा शक्ति क्लब पंजोआ

Sat, 20 Jun 2026 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 20 Jun 2026 06:37 AM IST
विज्ञापन
Yuva Shakti Club Panjoa steps forward to help orphaned brothers.
मकान निर्माण कार्य में सेवा करने वाले शक्ति क्लब पंजोआ के युवा सामूहिक चित्र में। स्त्रोत : क्ल
बड़ूही (ऊना)। युवा शक्ति क्लब पंजोआ ने दो अनाथ भाइयों के लिए मकान बनाने की जिम्मेदारी उठाकर मानवता और सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। क्लब के युवाओं ने न केवल मकान के निर्माण की जिम्मेदारी उठाई बल्कि निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। इससे दोनों अनाथ भाइयों में जल्द ही नया घर मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


बता दें उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत दियाड़ा के वार्ड सात निवासी अनाथ भाइयों रितिश और नितिश कुमार ने बचपन में ही अपनी माता को खो दिया था। इसके बाद उनके पिता सुरेश कुमार ने मजदूरी कर दोनों बेटों का पालन-पोषण किया लेकिन कुछ माह पूर्व पिता के निधन के बाद दोनों भाई पूरी तरह बेसहारा हो गए। वे जिस मकान में रह रहे थे वह जर्जर स्थिति में था और कभी भी गिर सकता था। दोनों भाइयों की इस स्थिति को देखते हुए युवा शक्ति क्लब पंजोआ के युवाओं ने उनके लिए सुरक्षित आशियाना बनाने का संकल्प लिया। इतना ही नहीं क्लब सदस्यों ने पुराने मकान और लेंटर को तोड़ने का कार्य भी स्वयं श्रमदान के माध्यम से किया। जानकारी के अनुसार पुराने मकान को गिराने और मलबा हटाने के लिए एक ठेकेदार ने करीब 35 हजार रुपये का खर्च बताया लेकिन क्लब के युवाओं ने कई दिनों तक लगातार मेहनत कर यह कार्य स्वयं पूरा किया। इसके बाद मलबा हटाकर जमीन तैयार की, जिससे मकान का निर्माण कार्य शुरू हो सका। इस पुनीत कार्य में स्थानीय समाजसेवी श्याम सुंदर, सुदर्शन सिंह ठाकुर, मास्टर पवन तथा बड़ूही के राज नंबरदार सहित कई लोगों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed